Thursday, June 26, 2025

Education Secretary Visits PM SHRI KV INS Hamla

Mumbai, June 2: Shri Sanjay Kumar, Secretary, Department of School Education & Literacy, Ministry of Education, visited PM SHRI KV INS Hamla, Mumbai, on the sidelines of the 12th Annual Deputy Commissioners’ Conference of Kendriya Vidyalaya Sangathan.

During the visit, Shri Kumar praised KVS for the effective implementation of the PM SHRI scheme and the NEP-2020, highlighting its role in transforming school education in alignment with national goals.

Students of KV INS Hamla presented a lively and thoughtful PM SHRI Qawwali performance showcasing the key features of the PM SHRI scheme, which received wide appreciation. An exhibition was also organised, where students from various Kendriya Vidyalayas of the Mumbai Region displayed their innovations and projects, reflecting the creativity and academic excellence fostered by KVS.

Shri Kumar was accompanied by Smt. Nidhi Pandey, Commissioner, KVS, along with senior officials from KVS (HQ) and KVS RO Mumbai. 

शिक्षा सचिव ने किया पीएम श्री केवी आईएनएस हमला का दौरा, पीएम श्री योजना के क्रियान्वयन की सराहना

 

मुंबई, 2 जून: स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री संजय कुमार ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 12वें वार्षिक उपायुक्त सम्मेलन के अवसर पर मुंबई स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आईएनएस हमला का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान श्री कुमार ने के.वि.सं. द्वारा पीएम श्री योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।

इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने पीएम श्री योजना की मुख्य विशेषताओं को रचनात्मक कव्वाली के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे सभी उपस्थितजनों से भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों ने अपने नवाचारों और प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया। श्री कुमार के साथ इस दौरे में के.वि.सं. की आयुक्त श्रीमती निधि पाण्डेय और के.वि.सं. मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

PM Shri KV Jaipur Student Apam to Represent India at IESO 2025

Jaipur: Apam Nidhi Pandey, a student of PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1, Jaipur, is among the four talented students who have earned the honor of representing India. Apam, along with three other students, will represent the country at the 18th International Earth Science Olympiad (IESO) 2025, to be held in China. Apam’s remarkable achievement has brought great pride to the entire Kendriya Vidyalaya Sangathan family.

पीएम श्री के.वि. जयपुर के विद्यार्थी अपम करेंगे IESO-2025 में भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र.1.जयपुर के विद्यार्थी अपम निधी पाण्डे उन चार प्रतिभाशाली छात्रों में से एक हैं, जिन्हे भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। अपम निधी पाण्डे तथा 4 अन्य विद्यार्थी चीन में आयोजित होने जा रही 18वीं अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। चार विद्यार्थियों में से एक अपम निधि पाण्डे की इस उपलब्धि ने समस्त के.वि.सं. परिवार को गौरावान्वित किया है।   

KV IIM Lucknow Student Syed Ayan Wins 'Man of the Match' Title in Indian Football 7 League


Chennai: Master Syed Ayan, a student of PM Shri Kendriya Vidyalaya, IIM Lucknow, captured everyone's attention with his outstanding performance in the Indian Football 7 League (Season 8) held at FC Marina, Chennai, from May 2 to 5, 2025. With his powerful gameplay and strategic skills, Ayan not only mesmerized the audience but also clinched the prestigious title of 'Man of the Match' in the tournament.

के.वि. आईआईएम लखनऊ के छात्र सैयद अयान ने इंडियन फुटबॉल 7 लीग में जीता 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब

 

चेन्नई। एफसी मरीना, चेन्नई में 2 से 5 मई 2025 तक आयोजित इंडियन फुटबॉल 7 लीग (सीज़न-8) में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आईआईएम लखनऊ के छात्र मास्टर सैयद अयान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अपने दमदार खेल और रणनीतिक कौशल की बदौलत अयान ने न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि प्रतियोगिता में 'मैन ऑफ द मैच' का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किया।

Wednesday, June 25, 2025

Inspiring Initiative by KV Student: Navni Plants 257 Saplings

Hyderabad: In a remarkable display of environmental commitment, S. Navni, a Class 3 student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya, Anantapur under KVS Hyderabad Region, not only wholeheartedly embraced the ‘One Tree in Mother’s Name’ initiative but also transformed it into an inspiring mission. At just 9 years old, Navni planted 257 saplings at her own expense and distributed over 2,500 plants among the general public. Through this initiative, she set a powerful example of environmental conservation and expressed deep love, care, and respect for Mother Earth. Recognizing her extraordinary efforts, Hon’ble Education Minister Shri Dharmendra Pradhan met Navni and appreciated her inspiring contribution.

के.वि. विद्यार्थी की प्रेरणादायी पहलः नवनी ने लगाए 257 पौधे


हैदराबाद। के.वि.सं. हैदराबाद संभाग के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय अनंतपुर में कक्षा-3 की छात्रा एस. नवनी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल को न केवल सफलतापूर्वक अपनाया, बल्कि उसे एक प्रेरणादायक मिशन का रूप भी दिया। महज 9 वर्ष की उम्र में नवनी ने अपने खर्च पर 257 पौधे लगाए और 2500 से अधिक पौधे आम लोगों में वितरित किए। इस कार्य के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के साथ-साथ धरती माँ के प्रति प्रेम, स्नेह और देखभाल का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अद्वितीय पहल की सराहना करते हुए मा. शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने नवनी से शिष्टाचार भेंट कर उसके प्रेरणादायी कार्य की सराहना की। 

KV Student Akshara Performs 576 Surya Namaskars

Mumbai: On the occasion of the 11th International Yoga Day, Kumari Akshara Balasaheb Kale, a Class II student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya, Chhatrapati Sambhajinagar Cantonment, delivered a remarkable performance in the ‘Surya Namaskar Marathon-2025’ organized by the Sanatan Sanskriti evam Yoga Seva Sangh. She completed an astounding 576 Surya Namaskars and earned the title Champion of Champions. For this exceptional feat, she was awarded a cash prize of ₹21,000. Her name has also been recommended for inclusion in the Guinness Book of World Records.

के.वि. की छात्रा अक्षरा ने लगाए 576 सूर्यनमस्कार

 


मुंबई।
सनातन संस्कृति एवं योग सेवा संघ द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सूर्यनमस्कार मैराथन-2025’ में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय छत्रपति संभाजीनगर कैंट में द्वितीय कक्षा की छात्रा कुमारी अक्षरा बालासाहेब काले ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। उन्होंने 576 सूर्यनमस्कार पूरे कर चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस खिताब अपने नाम किया। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें ₹21,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी अक्षरा के नाम की संस्तुति की गई है।

Monday, June 23, 2025

Bijnor Gets the Gift of a Kendriya Vidyalaya

 


Bijnor: On June 21, 2025, Union Minister of State for Skill Development and Entrepreneurship (Independent Charge) and Education, Shri Jayant Chaudhary, inaugurated the temporary campus of the Kendriya Vidyalaya in Bijnor district of Uttar Pradesh and performed the foundation stone laying ceremony for the construction of its permanent building.

On this occasion, Shri Jayant Chaudhary said, “This school is not just a building, but a foundation for the bright future of the children of this region. For years, the people here had been demanding a Kendriya Vidyalaya, a demand that has now been fulfilled by the Central Government. The opening of this school will not only pave the way for quality education but also provide future generations with a golden opportunity to receive education of national standards.”Classes at this school will commence from the current academic session.

 

बिजनौर को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात

 

बिजनौर।  केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने 21 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का उद्घाटन किया और स्थायी भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री जयंत चौधरी ने कहा, ‘यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्षों से यहां के लोग केन्द्रीय विद्यालय की मांग कर रहे थे, जिसे आज केन्द्र सरकार द्वारा साकार किया गया है। 

केन्द्रीय विद्यालय के खुलने से न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इससे राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।’ इसी शैक्षिक सत्र से इस विद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।


Thursday, June 19, 2025

Asmi Inamdar, a Student of IIT Powai, Selected for International Science Olympiad

Mumbai: Asmi Inamdar, a brilliant student of PM Shri Kendriya Vidyalaya, IIT Powai, has earned the honor of being part of the Indian delegation for the International Junior Science Olympiad 2025 to be held in Russia. She received this opportunity due to her outstanding performance and deep understanding in the field of science.

आईआईटी पवई की छात्रा असमी इनामदार अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड के लिए चयनित

 

मुंबई। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आईआईटी पवई की मेधावी छात्रा असमी इनामदार को रूस में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय जूनियर विज्ञान ओलंपियाड 2025 में भारतीय प्रतिनिधि दल का हिस्सा बनने का गौरव प्राप्त हुआ। यह अवसर उन्हें विज्ञान में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और गहरी समझ के कारण मिला।

 

Wednesday, June 18, 2025

Bundi Gets New Kendriya Vidyalaya Building, Inaugurated by Om Birla

Bundi:  After a long wait, Bundi has finally received its permanent Kendriya Vidyalaya building. On June 17, 2025, Lok Sabha Speaker and Kota MP Shri Om Birla inaugurated the newly constructed facility. Earlier functioning in an old government building, the school has now been shifted to a state-of-the-art campus.

On this occasion, Shri Birla stated that the new campus would not only accommodate more students but also promote excellence in academics and sports. While the temporary building had around 400 students, the new facility can now enroll over 950 students. Notably, the foundation stone for this building was laid by Shri Birla himself in 2023.

बूंदी को मिला केन्द्रीय विद्यालय का नया भवन, ओम बिरला ने किया उद्घाटन

बूंदी। लंबे इंतजार के बाद बूंदी को केन्द्रीय विद्यालय का स्थायी भवन मिल गया। 17 जून 2025 को लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा सांसद श्री ओम बिरला ने इसका उद्घाटन किया। पहले पुराने राजकीय भवन में संचालित हो रहे विद्यालय को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया परिसर मिल गया है।

इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि नया भवन न केवल छात्रों की संख्या में वृद्धि करेगा, बल्कि शिक्षा व खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा। अस्थायी भवन में जहां 400 छात्र पढ़ते थे, अब स्थायी परिसर में 950 से अधिक छात्रों के नामांकन की क्षमता होगी। बता दें कि यह भवन 2023 में श्री बिरला द्वारा ही शिलान्यासित किया गया था। 

Tuesday, June 17, 2025

KV Guwahati Student Wins Gold Medal at National Taekwondo Championship, to Represent India at Asian Championship

Dehradun: Prachi Sarkar, a Class 12 student of Kendriya Vidyalaya IIT Guwahati, created history with her exceptional talent and performance at the National Taekwondo Championship 2025. Held in Dehradun from May 29 to June 1, 2025, Prachi showcased remarkable skill and determination to clinch the gold medal in the competition.

With her outstanding performance, Prachi has not only earned national recognition but is now set to represent India at the upcoming Asian Championship to be held in Malaysia.

केवी गुवाहाटी की छात्रा का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, एशियाई मुकाबले में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

देहरादून। केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी गुवाहाटी में कक्षा 12वीं की छात्रा प्राची सरकार ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में अपने कौशल और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। प्राची ने देहरादून में 29 मई से 1 जून 2025 तक आयोजित हुए ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपने अद्भुत प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनावे वाली प्राची अब मलेशिया में आयोजित होने वाले एशियाई प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Wednesday, June 11, 2025

SanjuShree Patra of PM Shri KV No. 2, CRPF Secures Third Place in International Letter Writing Competition

Bhubaneswar: S. SanjuShree Patra, a meritorious student of PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 2, CRPF Bhubaneswar, has brought pride to her school and the nation by securing third place in the UPU 2025 International Letter Writing Competition. SanjuShree impressed the judges with her creative thinking, strong command of language, and deep expression. For her outstanding performance, she was awarded a cash prize of ₹5,000.

The school principal and teachers expressed great joy over her achievement, stating that her success will inspire other students to pursue excellence in the field of writing. A wave of happiness and excitement swept through the school campus, and SanjuShree is receiving warm congratulations from all quarters.

अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता:पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र.2, सीआरपीएफ की छात्रा ने जीता 5 हजार का नकद पुरस्कार

भुवनेश्वर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सीआरपीएफ भुवनेश्वर की मेधावी छात्रा एस. संजुश्री पात्रा ने यूपीयू 2025 अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और देश का नाम रोशन किया है प्रतियोगिता में संजुश्री ने अपनी रचनात्मक सोच, सशक्त भाषा शैली और गहन अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 5,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

विद्यालय प्राचार्य व शिक्षकों ने संजुश्री की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी लेखन के क्षेत्र में प्रेरित करेगी। विद्यालय परिसर में इस गौरवपूर्ण क्षण को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है, और छात्रा को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Student of PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 2, CRPF Bhubaneswar Brings Glory to the Nation on International Stage

Bhubaneswar. Krishnanendu Rahul, a talented student of PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 2, CRPF Bhubaneswar, has brought laurels to his school and the country by securing first place in the UPU 2025 International Letter Writing Competition. With his deep insight, powerful writing style, and sensitive expression, Krishnanendu impressed the judges immensely. For this remarkable achievement, he was awarded a cash prize of ₹25,000.

The school administration and teachers expressed immense joy at his success, stating that this accomplishment will inspire other students to pursue creative writing and participate in international platforms. A wave of celebration has swept through the school, and Krishnanendu is receiving heartfelt congratulations from all quarters.

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सीआरपीएफ भुवनेश्वर के छात्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया देश का मान

भुवनेश्वर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सीआरपीएफ भुवनेश्वर के प्रतिभाशाली छात्र कृष्णनेंदू राहुल ने यूपीयू 2025 अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि देश का नाम भी गौरवांवित किया। कृष्णनेंदू ने अपनी गहन सोच, सशक्त लेखन शैली और संवेदनशील अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार स्वरूप 25,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों को भी सृजनात्मक लेखन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्र को बधाइ देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Monday, June 9, 2025

KV BSF Gokulnagar Student Pardisha Sarkar Secures First Place in State-Level Painting Competition

Agartala: In a state-level painting competition organized on the occasion of World Environment Day, Pardisha Sarkar, a talented student of KV BSF, Gokulnagar, showcased her creativity and environmental awareness through artistic expression and secured the first position, bringing pride to her school and the Kendriya Vidyalaya Sangathan. Inspired by her outstanding achievement, the Hon’ble Minister of Forest, Science, and Technology of Tripura, Mr. Animesh Debbarma, specially felicitated her in recognition of her excellence.

केवी बीएसएफ गोकुलनगर की छात्रा पारदिशा सरकार ने स्टेट लेवल चित्रकारी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

 

अगरतला। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई राज्य स्तरीय चित्रकारी प्रतियोगिता में केवी बीएसएफ, गोकुलनगर की प्रतिभाशाली छात्रा पारदिशा सरकार ने रचनात्मकता और पर्यावरणीय जागरूकता को कलात्मक अभिव्यक्ति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय एवं के.वि.सं. का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से प्रेरित होकर त्रिपुरा राज्य के माननीय वन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अनिमेश देबबर्मा ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

KV Khanapara Student Divyana Dorothy Haloi Wins Gold at National Taekwondo Championship, Represent India in Malaysia

Dehradun: Divyana Dorothy Haloi, a Class 9 student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya Khanapara under  has brought immense pride to her school and the Kendriya Vidyalaya Sangathan at the national level.She delivered an outstanding performance at the 4th National Cadet and Junior Taekwondo Championship, securing a gold medal in the 59 kg female cadet category. In recognition of her remarkable achievement and talent, Divyana has been selected to represent India at the upcoming International Taekwondo Championship to be held in Malaysia.

केवी खानापारा की छात्रा दिव्याणा डोरोथी हालोई ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व


देहरादून। गुवहाटी संभाग के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय खानापारा की 9वीं कक्षा की छात्रा दिव्याणा डोरोथी हालोई ने विद्यालय तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन का देशभर में नाम गौरवान्वित किया। दिव्याणा ने  चौथी राष्ट्रीय कैडेट एंड जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए  महिला कैडेट 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें आगामी मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। 

KV Khanapara Student Jenisa Bipul Shines in Table Tennis

Guwahati: Jenisa Bipul, a talented Class 5 student of Kendriya Vidyalaya Khanapara, mesmerized everyone with her exceptional skills in table tennis. Displaying an outstanding performance in the Assam Major Tournament, Jenisa secured the 8th position at the all-India level in the Under-11 Table Tennis category.

Moreover, by securing the 1st position in the entire state of Assam, Jenisa not only brought pride to her school but also to the state.

Jenisa aspires to represent India in the Olympics one day and win a gold medal for the country. The school community and teachers have expressed immense pride in her achievement and extended their best wishes for her bright future. 

केन्द्रीय विद्यालय खानापारा की छात्रा जेनिसा बिपुल ने टेबल टेनिस में दिखाया दम

 

गुवाहाटी। केन्द्रीय विद्यालय खानापारा की कक्षा 5वीं की प्रतिभाशाली छात्रा जेनिसा बिपुल ने टेबल टेनिस में अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। असम मेजर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेनिसा ने अंडर-11 टेबल टेनिस श्रेणी में अखिल भारतीय स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही, पूरे असम में पहला स्थान प्राप्त कर जेनिसा ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया। जेनिसा का सपना भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। विद्यालय परिवार और शिक्षकगणों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Kendriya Vidyalaya Jalore Student Vihaan Raj Saxena Shines on the International Stage

Jaipur: Vihaan Raj Saxena, a student of Kendriya Vidyalaya Jalore has brought glory to India on the international stage. Vihaan won a gold medal at the International Moscow Wushu Star Championship held in the capital of Russia, thereby making both his country and school proud. This remarkable achievement by Vihaan Raj Saxena proves that with determination and dedication, no goal is impossible to achieve.

केन्द्रीय विद्यालय जालोर के छात्र विहान राज सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम



जयपुर। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले केन्द्रीय विद्यालय जालोर के छात्र विहान राज सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। विहान ने रूस की राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्को वुशु स्टार चैम्पियनशिप  में स्वर्ण पदक जीतकर देश और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विहान राज सक्सेना की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। 

Friday, June 6, 2025

Green Pledge by Children: Education Minister Launches "One Tree for Mother 2.0" Campaign

New Delhi – In an effort to nurture a bond with nature akin to that with a mother and to provide future generations with a clean and healthy environment, the Central Government continues its persistent efforts. In line with this vision, on Wednesday, June 5, Union Education Minister Shri Dharmendra Pradhan formally launched the "One Tree for Mother 2.0" campaign by planting a sapling at PM SHRI Kendriya Vidyalaya, Gole Market.

On this occasion, he was joined by Minister of State for Education and Development of North Eastern Region Dr. Sukanta Majumdar, Delhi Education Minister Shri Ashish Sood, Secretary of School Education and Literacy Shri Sanjay Kumar, KVS Commissioner Smt. Nidhi Pandey, and several senior officials from the Ministry of Education. All dignitaries participated in the plantation drive and expressed their commitment to environmental protection.

Target of Planting 100 Million Trees

As part of this campaign, Shri Pradhan set an ambitious goal of planting 100 million trees across schools in the country this year. He appealed to all citizens to plant a sapling in their mother's name and share a selfie of it on the Eco Club portal. Students who participate will be honored with e-certificates.

Launch of Eco Club Portal and Microsite

During the event, the Education Minister also inaugurated the dedicated microsite for the "One Tree for Mother 2.0" campaign, along with a special educational module and the "Eco Club for Mission LiFE" web portal. This portal will monitor Eco Club activities being conducted in 1.47 million schools across the country. Additionally, these Eco Clubs will contribute towards India's goal of achieving net-zero carbon emissions by 2070. 

बच्चों के हाथों हरियाली का संकल्प, शिक्षा मंत्री ने की "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान की औपचारिक शुरुआत


नई दिल्ली
-
प्रकृति से मां जैसा संबंध स्थापित करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में बुधवार 5 जून को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोल मार्केट में पौधारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर उनके साथ शिक्षा एवं पूर्वात्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता श्री संजय कुमार, आयुक्त के.वि.सं. श्रीमती निधि पाण्डे सहित शिक्षा मंत्रालय के अनेक वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

इस अभियान के अंतर्गत श्री प्रधान ने देश भर के स्कूलों को इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाएं और उसकी सेल्फी ईको क्लब पोर्टल पर साझा करें।  इसके  लिए छात्रों को ई-सर्टिफिकेट देकर सन्मानित भी किया जाएगा।

ईको क्लब पोर्टल और माइक्रोसाइट का शुभारंभ

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान की समर्पित माइक्रोसाइट, विशेष शैक्षिक माड्यूल, और ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। यह पोर्टल देशभर के 14.7 लाख स्कूलों में संचालित ईको क्लब गतिविधियों की निगरानी करेगा। इसी के साथ ईको क्लब वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद करेगा।

  

Thursday, June 5, 2025

PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 2, Bhopal Receives State-Level Honour on Environment Day

 

Bhopal – On the occasion of World Environment Day, June 5, 2025, PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 2, Bhopal was honoured with the prestigious State-Level "Green School" Award in a grand ceremony organized by the Government of Madhya Pradesh. The school received this recognition for its outstanding contribution to environmental conservation, spreading awareness, promoting greenery, and successfully conducting innovative activities under the 'Save Environment Campaign'.

The ceremony was held at Kushabhau Thakre Auditorium, where the Honourable Chief Minister of Madhya Pradesh, Mr. Mohan Yadav, presented the school with a reward of ₹50,000, a silver memento, and a certificate of appreciation. The event was graced by several dignitaries, including BJP State President Mr. V. D. Sharma and the State Minister of Forests and Environment, Mr. Dilip Ahirwar.

पर्यावरण दिवस पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भोपाल को राज्य स्तरीय सम्मान

 

भोपाल। 5 जून 2025 को  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भोपाल को राज्य स्तरीय “हरित विद्यालय” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पर्यावरण जागरूकता फैलाने, हरियाली को प्रोत्साहन देने एवं ‘पर्यावरण बचाओ अभियान’ के अंतर्गत विविध नवाचारपूर्ण गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए प्रदान किया गया।

समारोह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया गया, जहां मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने विद्यालय को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि, चांदी का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी. डी. शर्मा, राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित कई विशिष्टजन मंचासीन रहे।

Wednesday, June 4, 2025

केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर किया देश को गौरवान्वित

 

कोलंबो। केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर अपने कौशल और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और केन्द्रीय विद्यालय संगठन का परचम लहराया है। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, खानापारा की कक्षा 5वीं की छात्राएं शालिनी बासूमातारी और अदिती लाखर ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। 

विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर शालिनी और अदिती ने अपने उत्कृष्ठ कौशल, टीम भावना और आत्मविश्वास के दम पर ये जीत हासिल की। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से न केवल देश का, बल्कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन का नाम फिर एक बार विश्व पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है।

KV Khanapara Students Shine at International Roll Ball Championship 2025

In a moment of pride for Kendriya Vidyalaya Sangathan and the nation, two young students from PM SHRI Kendriya Vidyalaya Khanapara have brought laurels to India on the international stage. Salina Basumatary and Aditi Lahkar, both students of Class 5C, clinched the gold medal at the International Roll Ball Championship 2025, held in Colombo, Sri Lanka.
     
Representing Team India, the duo displayed remarkable skill and sportsmanship throughout the championship. Their achievement not only highlights their dedication and hard work but also showcases the nurturing environment provided by Kendriya Vidyalayas in promoting sports and holistic development among students.
The Principal and staff of PM SHRI KV Khanapara expressed immense pride in the students' success, emphasizing the importance of sports in fostering discipline, teamwork, and national pride.
This triumph serves as an inspiration to students across the country and reinforces KV’s commitment to excellence beyond academics.







के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...