Monday, June 23, 2025

बिजनौर को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात

 

बिजनौर।  केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने 21 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का उद्घाटन किया और स्थायी भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री जयंत चौधरी ने कहा, ‘यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। वर्षों से यहां के लोग केन्द्रीय विद्यालय की मांग कर रहे थे, जिसे आज केन्द्र सरकार द्वारा साकार किया गया है। 

केन्द्रीय विद्यालय के खुलने से न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इससे राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।’ इसी शैक्षिक सत्र से इस विद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।


No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...