Friday, September 27, 2024

वीर बाल दिवस: एक उत्सव श्रद्धा और साहस का!

 केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक वीर बाल दिवस को पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाता है। यह विशेष सप्ताह अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के तीन पुत्रों की शहादत की याद में मनाया जाता है। उनके चार बेटे थे साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह। इन नन्हें शूरवीरों ने मुगल साम्राज्य के जुल्म और अन्याय के खिलाफ अपनी निडरता से खड़े होकर न केवल अपने धर्म की रक्षा की, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को साहस, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन इस मौके पर एक डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन करता है, जो सभी क्षेत्रीय स्कूलों में प्रसारित की जाती है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थी इन वीर शहीदों के जीवन, उनके बलिदान और उनके धैर्य की कहानियों से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। यह प्रदर्शनी सिर्फ इतिहास के पन्नों को पढ़ने भर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह छात्रों के दिलों में देशभक्ति, साहस और कर्तव्यबोध की भावना को गहराई से अंकित करती है।

इस हफ्ते के दौरान, विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कि निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताएँ और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाता है, जिनके जरिए छात्र इन वीर बालकों की शहादत और साहस को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। वीर बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि सच्ची वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती, और अपने सिद्धांतों के लिए लड़ने का साहस ही जीवन की सबसे बड़ी जीत होती है। यह दिवस हमें बलिदान, धैर्य और आत्मसमर्पण की अनमोल सीख देता है, जो हमारे जीवन को सही दिशा में प्रेरित करता है।

Thursday, September 26, 2024

Bharat Scouts and Guides: An Exciting Journey Towards Holistic Development of Students

The Bharat Scouts and Guides is a unique activity of the Kendriya Vidyalaya Sangathan that takes students beyond the confines of the classroom, enriching their lives with new experiences. This program not only boosts their confidence and self-esteem but also provides them with opportunities to learn essential life skills. Here, students engage in teamwork, outdoor adventures, and creative activities, all of which contribute to their holistic development.

Students from classes three to ten enthusiastically participate in this exciting journey, where they not only have fun but also embrace deep values like global brotherhood, compassion, and service to humanity. Additionally, by participating in state and presidential award camps, they deepen their sense of community spirit. These experiences not only enhance their personal growth but also help them understand their responsibilities towards society. These valuable experiences inspire them to become better citizens, bringing positive changes to their lives.

भारत स्काउट्स और गाइड्स: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की ओर एक रोमांचक यात्रा

भारत स्काउट्स और गाइड्स, केन्द्रीय विद्यालय संगठन की एक ऐसी अनूठी गतिविधि है, जो विद्यार्थियों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर ले जाकर उनके जीवन को नए अनुभवों से समृद्ध करती है। यह कार्यक्रम न सिर्फ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ावा देता है, बल्कि बच्चों को जीवन के महत्वपूर्ण कौशल सिखाने का भी अवसर देता है। यहां छात्र खेल-खेल में टीम वर्क, आउटडोर एडवेंचर और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सीखते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होती हैं।
तीसरी से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनते हैं, जहां वे न सिर्फ मस्ती करते हैं, बल्कि वैश्विक भाईचारे, दया और मानवता की सेवा जैसे गहरे मूल्यों को अपनाते हैं। इसके अलावा, राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार शिविरों में भाग लेकर वे सामुदायिक भावना को और भी गहरा करते हैं। इन अनुभवों से वे न सिर्फ अपने व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझते हैं। यही अनुभव उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Monday, September 23, 2024

KV Dibrugarh’s Bhargabi Sonowal Heads to World Taekwondo Championships!

Have you ever thought that a student from a small town could represent India on the world stage? Bhargabi Sonowal, a 12th-grade student from Kendriya Vidyalaya Dibrugarh, has made this seemingly impossible dream come true. Bhargabi has been selected to participate in the World Taekwondo Poomsae Championships, which will be held in Bangkok from November 30 to December 4. This achievement follows her recent victory as the National Champion of Champions.

Bhargabi Sonowal Wins the National Champion of Champions Title
Bhargabi's success is not just a testament to her incredible sports skills but also symbolizes the values of the National Education Policy 2020, which gives equal importance to sports and education. This policy has provided students with the opportunity to excel not only in academics but also in sports, leading to their holistic development.

Today, as young athletes like Bhargabi illuminate the country's name on the international stage, it has become clear that sports and education complement each other. Bhargabi's journey shows that with the right guidance and opportunities, youth can not only realize their dreams but also make the entire nation proud.

केवी डिब्रूगढ़ की भार्गवी सोनोवाल हुई विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए तैयार!

क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटे से शहर से निकलकर, कोई छात्रा विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती है? केन्द्रीय विद्यालय डिब्रूगढ़ की कक्षा 12वीं की छात्रा भार्गवी सोनोवाल ने इस असंभव से लगने वाले सपने को सच कर दिखाया है। भार्गवी का चयन विश्व ताइक्वांडो पूम्से चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो नवंबर 30 से दिसंबर 4 तक बैंकॉक में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि उनके हालिया नेशनल चैंपियन ऑफ चैंपियंस में गॉल्ड हासिल करने के बाद मिली है।

भार्गवी सोनोवाल ने जीता नेशनल चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खीताब
भार्गवी की यह सफलता न केवल उनके अद्भुत खेल कौशल का प्रमाण है, बल्कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उन मूल्यों का भी प्रतीक है, जो खेल और शिक्षा को समान रूप से महत्व देते हैं। इस नीति ने विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने का मौका दिया है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

आज, जब भार्गवी जैसे युवा खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं, यह स्पष्ट हो गया है कि खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। भार्गवी का यह सफर दिखाता है कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो युवा न सिर्फ अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि पूरे देश को गर्वित कर सकते हैं।

Friday, September 20, 2024

Fit India Mission: Empowering Students through Fitness and Health at Kendriya Vidyalayas

Health is not just a word; it is the companion of our successful life. Without it, we might find ourselves incapable of doing any task. A healthy person isn't just someone who looks fit and fresh on the outside; being truly healthy means being strong physically, mentally, and emotionally. There’s a significant difference between looking fit and actually being fit. Today, we spend thousands of rupees at the gym to appear fit, but the real question is—are you truly fit?

Kabaddi competition in Kendriya Vidyalaya
In this fast-paced life, we often neglect our health. We eat anything and everything without thinking about its impact on our well-being. As a result, we are surrounded by unwanted illnesses. Here's a question for you: what would you choose— a healthy and good life, or a body filled with sickness? Naturally, everyone would prefer a healthy life, but have you ever thought about what a truly healthy life means? How can we achieve it? 


To answer these questions, the Government of India has taken several steps to make the country healthier. One of the significant initiatives is the Fit India Movement, launched by the Ministry of Youth Affairs and Sports in 2019. Through this ambitious mission, millions of people have made fitness a part of their daily routine. The campaign aims to spread awareness about living a healthy life, and Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) has been actively supporting this mission. KVS has made the Fit India Program a mandatory part of its curriculum, ensuring students understand the value of healthy living and are always prepared to fight diseases. 

“Fit India Mission teaches us that dedicating even 30 minutes a day to our health can lead to a positively functioning life.”

Activities Under Fit India Program in Kendriya Vidyalayas:

1. Yoga Sessions: Special yoga sessions are held every year on International Yoga Day. Additionally, students are encouraged to participate in regular yoga classes.

2. Sports Competitions: Various sports activities such as football, volleyball, kabaddi, badminton, running, and long jump are organized on school grounds, promoting physical growth among students.

3. Fitness Tests: Regular fitness tests are conducted to assess students' strength, stamina, and flexibility.

4. Cycling and Walkathons: Events like cycling and walkathons are organized to help students understand the importance of physical activities and encourage them to stay fit.

5. Fit India Week: Every year, Fit India Week is celebrated, featuring special sports and fitness activities like marathons, races, and outdoor games for students.

6. Dance and Aerobics Sessions: Dance and aerobics sessions are held as another form of physical exercise to keep students active and healthy.

7. Poster Making and Slogan Competitions: To spread fitness awareness, poster-making, slogan-writing, and essay competitions are organized, fostering students' creativity and raising health consciousness.

8. Health Awareness Sessions: Health awareness sessions focusing on nutrition and balanced diets are conducted to inspire students to adopt healthy eating habits.

9. Fitness Dance and Annual Sports Day: Fitness dance activities and an annual sports day are organized, ensuring participation from every student.

By integrating fitness into education, Kendriya Vidyalayas are playing a vital role in shaping a healthier future for students and promoting the overall well-being of the nation. Through regular physical activities and fitness awareness, the Fit India Mission aims to inspire every individual to lead a healthy, active life.

 

Wednesday, September 18, 2024

फिट इंडिया मिशन के साथ केन्द्रीय विद्यालयों की कदम ताल

‘सेहत’ सिर्फ शब्द मात्र नहीं है बल्कि हमारे सफल जीवन का वह साथी है, जिसके बिना शायद हम किसी भी कार्य को करने में असमर्थ हैं। स्वस्थ व्यक्ति का मतलब यह नहीं है कि वह बाहर से कितना फिट और तरोताजा दिख रहा है, बल्कि स्वस्थ होने का तात्पर्य यह है कि आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त हो। फिट दिखना और वास्तव में फिट होना, दोनों में बड़ा अंतर है। आज हम फिट दिखने के लिए जिम में हज़ारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन असली सवाल यह है—क्या आप वास्तव में फिट हैं?

इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम लगातार अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, हम बिना सोचे समझे, बिना अपने सेहत कि परवाह किए कुछ भी खा लेते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हमें कई अनचाही बिमारियां घेर रही है। आप सभी से कुछ सवाल है कि आप क्या चुनेंगे अच्छा और स्वस्थ जीवन या फिर बिमारीयुक्त शरीर? ज़ाहिर है सभी अच्छा और स्वस्थ जीवन ही चुनना चाहेंगे, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि अच्छे और स्वस्थ जीवन का सही अर्थ क्या है? और इसे हम कैसे पा सकते है?

इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए, 
केन्द्रीय विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता
भारत सरकार ने देश को फिट बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिनमें से एक है वर्ष 2019 में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मिशन। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत लाखों लोगों ने फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। इस अनोखे मिशन के माध्यम से देशभर में स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है और इसे सफल बनाने में केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भी पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। केवीएस ने फिट इंडिया प्रोग्राम को अपने पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया है, ताकि छात्र स्वस्थ जीवन का महत्व समझ सकें और विभिन्न बीमारियों से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहें।

"फिट इंडिया मिशन हमें सिखाता है कि यदि हम दिन में 30 मिनट भी अपने स्वास्थ्य  की ओर ध्यान दें तो हमारा जीवन सकारात्मक रूप से कार्यरत होगा"

केन्द्रीय विद्यालय में फिट इंडिया प्रोग्राम के तहत कराई जा रही गतिविधियां- 

1.  योग सत्र:

  • प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, नियमित रूप से छात्रों को योग की कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

2. खेलकूद प्रतियोगिताएं:

  • इस प्रतियोगिता के अंगतर्गत विद्यालय परिसर में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़, लंबी कूद जैसी अन्य खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनसे छात्रों की शारीरिक क्षमता का विकास होता है।

3. फिटनेस टेस्ट:

  • छात्रों का शारीरिक फिटनेस स्तर जांचने के लिए नियमित रूप से फिटनेस टेस्ट किए जाते हैं, जिनमें उनकी ताकत, सहनशक्ति और लचीलेपन का आकलन किया जाता है।

4.  साइक्लिंग और वॉकाथॉन:

  • छात्रों के बीच साइक्लिंग और वॉकाथॉन का आयोजन किया जाता है, जिसमें वे शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझते हैं और फिट रहने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

5. फिट इंडिया वीक:

  • हर साल फिट इंडिया वीक मनाया जाता है, जिसमें छात्रों के लिए विशेष खेल और फिटनेस संबंधी गतिविधियाँ जैसे मैराथन, दौड़, आउटडोर गेम्स आदि का आयोजन किया जाता है।

6.  नृत्य और एरोबिक्स सत्र:

  • शारीरिक व्यायाम के एक अन्य तरीके के रूप में नृत्य और एरोबिक्स सत्र आयोजित किए जाते हैं, जो छात्रों को सक्रिय और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

7. पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिता:

  • छात्रों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, और निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं, जिससे उनकी रचनात्मकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

8. स्वास्थ्य जागरूकता सत्र:

  • पोषण और संतुलित आहार के महत्व पर स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्र स्वस्थ खानपान की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

9. फिटनेस डांस और खेल दिवस:

  • फिटनेस डांस और वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें हर छात्र की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।

Tuesday, September 17, 2024

KVS Receives Rajbhasha Kirti Award for Promoting Hindi

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) has been awarded with the prestigious Rajbhasha Kirti Puraskar for its outstanding efforts in promoting Hindi. This honor, given by the Ministry of Home Affairs, Govt. of India, celebrates institutions that excel in using Hindi in their operations.      

KVS Commissioner Smt. Nidhi Pandey receiving the Rajbhasha Kirti Award

In 2023-24, as Hindi completes 75 years as India's official language, KVS was selected for this top award by the Department of Official Language. The award was presented to KVS Commissioner, Smt. Nidhi Pandey, on Hindi Diwas (September 14, 2024) during a ceremony held at Bharat Mandapam, New Delhi, in the presence of the Honorable Home Minister. 

KVS has continuously shown its dedication to preserving and promoting Hindi through its daily work, reinforcing the language’s importance across the nation. With this recognition, KVS remains a leader in promoting Hindi and its lasting legacy.  

केन्द्रीय विद्यालय संगठन को मिला यह सर्वोच्च सम्मान! देखें क्या ?

हिन्दी सिर्फ शब्दों की माला नहीं है बल्कि यह भारत की आत्मा है, जिससे भारत के करोड़ो लोगो की भावनाएं जुड़ी हुई है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे-वैसे हम नई भाषाओं को सीखनें और जानने की दिशा में निकल चुके हैं लेकिन इस राह पर चलते-चलते जैसे हम अपनी राजभाषा हिंदी को भूलते ही जा रहे हैं। आजकल कई जगहों पर हम पश्चिमीं भाषा बोलकर अपने साक्षर होने का प्रमाण देने लगे हैं, लेकिन क्या इस प्रमाण का परिणाम हमारी धरोहर 'हिन्दी भाषा' को खोने जैसा नहीं है?

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार लेते हुए आयुक्त श्रीमती निधि पांडे
हिन्दी भाषा वह धागा है जो पूरे देश को एक सूत्र में पिरोनें का काम करती है, अगर हम विदेशों में जाए या कहीं और भी यदि कोई हिन्दी बोलने वाला व्यक्ति हमें मिलता है तो हमारे मन में अपने पन का एहसास खुद-ही जागृत हो जाता है और इसी भाव को सदैव जीवित रखनें के लिए भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस के मौके पर कई संस्थानों को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

इस बार, हिन्दी को राजभाषा बने 75 साल पूरे होने पर 2023-24 के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) का चयन राजभाषा विभाग के सर्वोच्च अलंकरण ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ के लिए हुआ है। 14 सितंबर 2024 को हिन्दी दिवस के मौके पर, नई दिल्ली के भारत मंडपम में माननीय गृह मंत्री जी की उपस्थिति में यह सम्मान संगठन की आयुक्त श्रीमती  निधी पांडे को दिया गया। यह पुरस्कार उन सरकारी मंत्रालयों, विभागों, बैंकों और उपक्रमों को दिया जाता है जो हिन्दी के प्रचार-प्रसार और इसके इस्तेमाल में बेहतरीन काम करते हैं। इसी तरह केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने भी हिन्दी भाषा में अपने कामकाज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उसे यह खास पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन यह जानता है कि हिन्दी कितनी अनमोल है, जिसमें समझना और समझाना दोनों ही आसान है।

Thursday, September 12, 2024

Unlock the Secret to a Healthy Life at Kendriya Vidyalayas! Here's What You Need to Know

What is yoga? What are its benefits, and why is it essential? While answers to these questions are scattered across the internet, the real question is: are you truly ready to embrace yoga in your life? Or has it remained something you merely read about? 

For many, yoga is more than just a temporary practice; it’s the key to leading a healthy, disease-free life. Countless serious illnesses are being managed and even cured through yoga, alongside medical treatments. This is why from doctors to elders, everyone recommends yoga as a lifelong practice.

However, despite these recommendations, many of us fail to maintain it beyond a few days. Yoga often becomes a distant memory, reduced to a few social media posts. So, has yoga become nothing more than trivia in today’s fast-paced world? Can it be a meaningful part of our daily lives?

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) has taken a significant leap forward in realizing the true importance of yoga. At KVS, the goal isn’t just academic achievement but also the physical, mental, and spiritual development of students. Recognizing the importance of yoga, it has been made a compulsory practice across all Kendriya Vidyalayas, where both students and teachers engage in regular yoga sessions to bring positive changes into their lives. 

The true essence of this practice is highlighted on International Yoga Day, celebrated on June 21st across all Kendriya Vidyalayas. On this day, students, teachers, and staff unite to perform yoga, sending a powerful message that yoga enhances not just physical health but also strengthens mental resilience.

Yoga at these schools is not limited to just one day. It’s a daily practice, with numerous competitions and activities such as speech contests, essays, poster-making, and other yoga-related exercises aimed at encouraging students to integrate yoga into their lives. As a result, they’re better equipped to handle exams and life’s challenges with a healthier, balanced approach.

So, remember, the mantra for a healthy life is simple:

“Practice Yoga, Stay Healthy!”

केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिया जाता है स्वस्थ जीवन का ये मंत्र! आप भी जानें-

योग क्या है, योग के क्या फायदे हैं और योग क्यों ज़रूरी है? इन सभी प्रश्नों का उत्तर शायद आपको इंटरनेट के हर कोने में मिल जाए, लेकिन क्या आप सच में योग के असल महत्व को जानने की इच्छा रखते हैं, या आपने इसे अपनी असल ज़िंदगी में अपनाने की कोशिश भी की है? यह तो निश्चित है कि इसे पढ़ने वाले ज्यादातर लोग योग से जुड़े अपने सवालों को इंटरनेट पर ढूंढते हुए इस लेख पर आ चुके हैं। 

सर्वप्रथम आपको बता दें योग सिर्फ कुछ दिनों की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन की वह कुंजी है जो हमें सदैव रोगमुक्त जीवन की दिशा दिखाता है। किसी भी बीमारी का इलाज योग से होकर ही गुजरता है, आज न जाने कितनी ही ऐसी घातक बीमारियां होंगी जिन्हें मेडिकल उपचार के साथ-साथ योग द्वारा भी जड़ से खत्म किया जा रहा है। यही कारण है कि डॉक्टर से लेकर हमारे बड़े-बूढ़े तक सभी हमें हमेशा योग करने की ही सलाह देते हैं।

कई बार इस सलाह को हम अपने जीवन में अपनाते भी हैं, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर यह सलाह अक्सर कागज़ी पन्नों और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बनकर सीमित रह जाती है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस आधुनिक दुनिया में योग सिर्फ एक सामान्य ज्ञान बनकर रह गया है? क्या यह हमारी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं बन सकता? तो बता दें कि इन सभी सवालों का उत्तर देते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन योग के असल महत्व को जानने की दौड़ में काफी आगे निकल चुका है। जहां विद्यार्थियों का जीवन, सिर्फ किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं है, अपितु शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास की ओर ध्यान देना भी है। यही कारण है कि केवीएस ने योग के महत्व को देखते हुए देश के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में इसे एक महत्वपूर्ण विषय और नियम के रूप में अपनाया है, जहां विद्यार्थियों से लेकर शिक्षक दोनों ही नियमित रूप से योग और व्यायाम करते हैं, ताकि योग करने से उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकें।

योग के महत्व को और भी उजागर तब किया जाता है जब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का शुभारंभ कर विद्यालय के वातावरण में स्वस्थ जीवन की एक झलक दिखती है। इस दौरान सभी केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यार्थी, शिक्षक और विद्यालय के प्रत्येक कर्मचारी मिलकर योग और व्यायाम करते हैं। इस दिन के माध्यम से सभी को यह संदेश मिलता है कि योग सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान नहीं करता बल्कि हमें मानसिक रूप से भी सशक्त करता है।

इस समारोह के उपरांत विद्यालय में योग की महत्वकांक्षा घटती नहीं है बल्कि विद्यालय में प्रत्येक दिन विद्यार्थियों को योग कराया जाता है। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में योग से जुड़े कई प्रतियोगिताएं भी निरंतर कराई जाती हैं, जिसमें भाषण, लेखन, पोस्टर और योग की अन्य क्रियाएं शामिल हैं। इन प्रक्रियाओं के माध्यम से विद्यार्थी योग अपनाते हैं और परीक्षा से लेकर जीवन के हर मुश्किल पड़ाव का सामना स्वस्थ रह आसानी से कर पाते हैं। इसलिए कहा जाता है स्वस्थ जीवन का एक ही मंत्र है-

“योग करें, निरोग रहें”

Wednesday, September 11, 2024

Grandparents’ Day: A Heartfelt Union between Generations

Family holds a significant place in Indian culture, deeply rooted in our traditions, and the role of elders is truly invaluable. Without their unconditional love, wisdom, and life advice, we are incomplete. This is why the Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) celebrates a special occasion every year—Grandparents’ Day.

As soon as the celebration begins, a unique energy fills the school campus. The warmth and presence of grandparents make the atmosphere even more vibrant and joyful. Specially organized activities such as games, dances, songs, and free health check-ups are designed to honor the elderly and share moments of happiness with them. Students also put on a variety of performances during the event, showcasing games, dances, and delightful songs that bring smiles and pride to the faces of grandparents.

Through this initiative, the Kendriya Vidyalaya Sangathan emphasizes the importance of elders in our lives. It not only teaches children the value of appreciating and respecting their elders but also highlights their essential role in society. On Grandparents’ Day, everyone comes together to express their heartfelt respect and gratitude, recognizing the significance of these treasured family members.


This celebration serves as a reminder to honor and cherish the wisdom and love that only grandparents can offer, bridging generations through affection and mutual respect.

ग्रैंडपेरेंट्स डे: नई पीढ़ी और बुजुर्गों का स्नेहपूर्ण मिलन

भारतीय सभ्यता की जड़ों में परिवार की अहमियत गहराई से जुड़ी हुई है, और बुजुर्गों का स्थान तो सचमुच अमूल्य होता है। उनके बिना शर्त प्यार, अनुभव और जीवन की सलाह के बिना हम अधूरे रह जाते हैं। यही कारण है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन हर साल एक खास दिन को ग्रैंड पैरेंट्स डे के रूप में मनाता है।

इस विशेष दिन की शुरुआत करते ही विद्यालय परिसर में एक अनूठी ऊर्जा फैल जाती है। दादा-दादी, नाना-नानी की गर्माहट से भरी उपस्थिति विद्यालय की खुशहाली को और भी बढ़ा देती है। इस दिन के लिए खासतौर पर तैयार की गई गतिविधियाँ जैसे खेल, नृत्य, गाना, और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, सभी का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानित करना और उनके साथ खुशी के पल साझा करना है। विद्यार्थियों द्वारा इस मौके पर कई  प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाती है, जिसमें खेल, नृत्य और मनमोहक गानों से दादा-दादी और नाना-नानी के लिए ये दिन उनके चेहरों पर हंसी और गर्व की चमक ला देता है।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों की अहमियत को फिर से रेखांकित किया जाता है। यह न केवल बच्चों को बुजुर्गों की सराहना और सम्मान की भावना सिखाता है, बल्कि समाज में उनके महत्व को भी उजागर करता है। ग्रैंड पैरेंट्स डे के दिन, सभी मिलकर बुजुर्गों के प्रति अपने दिल की गहराइयों से सम्मान और आभार प्रकट करते हैं, और उनकी अहमियत को एक बार फिर से महसूस करते हैं।

KVS's Digital Initiative is Shaping Students’ Futures!

The Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) has embarked on a transformative digital journey, reshaping the educational landscape for its students. By integrating modern technology into classrooms, labs, and communication systems, KVS is preparing young minds for a future driven by innovation and digital literacy. 

Key Digital Initiatives by KVS

1. E-Classrooms for Engaging Learning 

KVS has set up 15,598 e-classrooms across its schools. These classrooms are equipped with iPads, multimedia projectors, and interactive whiteboards, making learning more engaging and accessible. The use of technology ensures that students can interact with educational content in a dynamic way, improving comprehension and retention.

2. Enhanced Computer Literacy

Nearly 99.44% of Kendriya Vidyalayas now have well-equipped computer labs, which play a pivotal role in helping students understand subjects like computer literacy and computer science. These labs provide practical exposure, preparing students for the digital world.

3. Internet Connectivity for Broader Learning

 All KVS schools are equipped with internet connectivity, giving students access to a wealth of online resources. This initiative allows students to go beyond traditional textbooks, helping them explore global knowledge and stay updated with the latest trends in education.

4. Language Labs to Improve Communication Skills

To further enhance students’ English communication skills, KVS has established 376 digital AC language labs. These labs offer students interactive methods to learn and improve their language proficiency, ensuring they are equipped with better communication skills for the future.

5. Seamless Communication through Video Conferencing

A robust video conferencing system connects KVS headquarters with regional offices and Zonal Institutes of Education and Training (ZIET). This technology enables efficient communication and decision-making across the organization, ensuring smooth coordination of academic and administrative activities.

6. State-of-the-Art Science Labs  

KVS has established 928 modern science laboratories aimed at encouraging students to engage in advanced scientific research. These labs provide hands-on experience with cutting-edge technology, sparking interest in science and innovation and nurturing future scientists and technologists.

KVS’s digital initiatives underscore its commitment to leveraging technology for academic progress. These efforts ensure that students receive a modern, well-rounded education that equips them for success in a rapidly evolving world. 


केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ये डिजिटल पहल बदल रही है विद्यार्थियों का भविष्य! देखें

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए नई तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया है। आज जब डिजिटल तकनीक हर क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही है, वहीं के.विसं. ने भी पारंपरिक शिक्षा के तरीकों को सुधारने के लिए कई आधुनिक तकनीकों को अपनाया है। ये डिजिटल उपाय छात्रों को नए और रोचक तरीके से सीखने का अनुभव प्रदान कर रहे हैं और उनके शैक्षिक भविष्य को और भी मजबूत बना रहे हैं। तकनीक और शिक्षा का यह संगम छात्रों को वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार कर रहा है।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की डिजिटल पहलें:

1. ई-कक्षाओं की स्थापना:

15,598 ई-कक्षाओं का सेटअप किया गया है, जिनमें iPads, मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर और इंटरेक्टिव व्हाइटबोर्ड का उपयोग हो रहा है, जिससे शिक्षा और सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी और दिलचस्प बनाया जा रहा है।

2. सुसज्जित कंप्यूटर लैब्स:

देशभर के 99.44% केन्द्रीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब्स की सुविधा है, जो कंप्यूटर साक्षरता और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में विद्यार्थियों की मदद करती हैं।

3. इंटरनेट कनेक्टिविटी:

सभी केन्द्रीय विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा है, जो छात्रों को ऑनलाइन संसाधनों तक पहुंच प्रदान करती है और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देती है।

4. डिजिटल भाषा प्रयोगशालाएं:

376 डिजिटल एसी भाषा प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जो अंग्रेजी संवाद कौशल को सुधारने और तेजी से सीखने में मदद करती हैं।

5.  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशंस:

KVS मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय और ZIET को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे संवाद और निर्णय लेने की प्रक्रिया आसान हो गई है।

6.  आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं:

928 उन्नत विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं, जो वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करती हैं और प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।

KVS की इन पहलों से शिक्षा में प्रौद्योगिकी का समावेश बढ़ा है, जिससे छात्रों को आधुनिक, उन्नत और समग्र शिक्षा प्राप्त हो रही है।

Tuesday, September 10, 2024

Wow! Military Training for Kendriya Vidyalaya Students: Read Below for Full Details

In 1948, the Government of India introduced a remarkable initiative for the youth, blending education with invaluable military training through the National Cadet Corps (NCC). This program was designed to instill a sense of national security in young minds and prepare them for the armed forces. Following this path, Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) has not only focused on academic knowledge but has also inspired students to join the military and serve the nation through the NCC.

Today, more than 21,227 students from Kendriya Vidyalayas across the country are participating in NCC activities, giving their lives a new dimension. NCC training introduces students to values such as discipline, leadership, physical fitness, and social responsibility, contributing to their holistic development. This program not only helps them become confident and responsible citizens but also aids them in community service and career opportunities. 


Students participating in the National Cadet Corps activities engage in:

  • Physical Training: Enhancing physical fitness through running, parades, and drills.
  • Military Exercises: Learning basic weapon training and fieldcraft.
  • Leadership Development: Focusing on leadership skills and teamwork.
  • Social Service: Participating in activities like cleanliness drives, blood donation, and environmental protection.
  • Camping and Adventure: Taking part in thrilling activities like trekking, parasailing, and rock climbing.
  • Nation Service: Developing a spirit of patriotism and national unity.

By incorporating these elements, Kendriya Vidyalayas ensure that students are not just academically proficient but also well-rounded individuals ready to contribute to the nation in multiple ways.

केन्द्रीय विद्यालयों में इस तरह दिया जाता है सैन्य शिक्षा का ज्ञान!

1948 में, भारत सरकार ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण का अमूल्य तोहफा दिया, जिसका नाम है राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के मन में राष्ट्र सुरक्षा की भावना को मजबूत किया गया और उन्हें सशस्त्र बलों के लिए तैयार किया गया। इसी दिशा में, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भी केवल किताबी ज्ञान पर नहीं रुका, अपितु राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के ज़रिए  विद्यार्थियों को सेना में जाने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

आज, केन्द्रीय विद्यालय के 21,227 से अधिक छात्र NCC की गतिविधियों में भाग लेकर अपने जीवन को एक नया आयाम दे रहे हैं। NCC का प्रशिक्षण छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों से परिचित कराता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। यह कार्यक्रम न केवल उन्हें आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करता है, बल्कि समाज सेवा और करियर के अवसरों में भी उनकी मदद करता है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर की इन गतिविधियों में भाग लेते हुए विद्यार्थी:
  1. शारीरिक प्रशिक्षण- दौड़, परेड, और ड्रिल्स के माध्यम से शारीरिक फिटनेस बढ़ाई जाती है।
  2. सैन्य अभ्यास- बुनियादी हथियारों का प्रशिक्षण और फील्ड क्राफ्ट सिखाया जाता है।
  3. नेतृत्व विकास- नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क पर जोर दिया जाता है।
  4. सामाजिक सेवा- स्वच्छता अभियान, रक्तदान, और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं।
  5. कैम्पिंग और एडवेंचर- ट्रैकिंग, पैरासेलिंग, और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।
  6. राष्ट्र सेवा- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव विकसित किया जाता है।

Monday, September 9, 2024

Discover How Band Competition is Transforming Students beyond Music

The National School Band Competition, one of the central cultural events organized by the Ministry of Education, offers students a unique opportunity to reach new heights in school-level band music, and KVS participates in this competition every year. The aim of this competition is not only to ignite a passion for music among students but also to enhance their physical and mental abilities. Band music, which involves the collective use of various instruments such as drums, trumpets, flutes, and clarinets, teaches students essential lessons in discipline, rhythm, and teamwork. 


Participating students undergo rigorous training for several months, during which they improve their technical and performance skills under the guidance of professional instructors. This training helps them hone their individual musical talents while also developing the ability to harmonize with their group. Another significant aspect of this competition is that it provides students with the opportunity to explore various facets of India’s cultural heritage. Teams from different schools showcase a blend of traditional and modern music in their performances, reflecting not only the depth of their musical expertise but also their love for Indian music and arts. 

This competition fosters a competitive spirit among students, but more importantly, it plays a crucial role in their personal and social development.


सुरों का संगम: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता

राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में से एक है,जो विद्यार्थियों को विद्यालयी स्तर पर बैंड संगीत के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका देता है। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय की भी  बढ़चढ़ कर भागीदारी होती है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में न केवल संगीत के प्रति रुचि पैदा करना है, बल्कि उनकी शारीरिक और मानसिक दक्षताओं को भी विकसित करना है। बैंड संगीत, जिसमें विभिन्न वाद्ययंत्र जैसे ड्रम, ट्रम्पेट, फ्लूट, और क्लैरिनेट का सामूहिक रूप से उपयोग किया जाता है, विद्यार्थियों को अनुशासन, लय, और टीमवर्क की महत्वपूर्ण सीख प्रदान करता है।
राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2023-24

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र कई महीनों तक कठोर अभ्यास करते हैं, जिसके दौरान वे पेशेवर प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी तकनीकी और प्रदर्शन क्षमताओं को सुधारते हैं। इसमें उनके व्यक्तिगत संगीत कौशल के साथ-साथ समूह के साथ सामंजस्य बिठाने की क्षमता भी बढ़ती है।

इस प्रतियोगिता का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के विभिन्न आयामों से परिचित होने का अवसर मिलता है। विभिन्न विद्यालयों की टीमें, अपनी प्रस्तुतियों के दौरान, पारंपरिक और आधुनिक संगीत का संयोजन प्रस्तुत करती हैं, जो न केवल उनके संगीत की गहराई को दर्शाता है, बल्कि भारतीय संगीत और कला के प्रति उनके प्रेम को भी प्रकट करता है।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तो होता ही है, साथ ही यह उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण साबित होता है।

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...