Wednesday, November 18, 2026

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार


नई दिल्ली:
वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन की इस गौरवशाली यात्रा में विभिन्न आयुक्तों एवं संगठन प्रमुखों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। समय-समय पर इन अधिकारियों ने अपने नेतृत्व और दूरदर्शिता से संगठन को नई दिशा प्रदान की है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग समय में विभिन्न अधिकारियों ने अपनी सेवा प्रदान की और कर रहे हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है:-

क्र.सं.

के.वि.सं. आयुक्त के

कार्यकाल

1.

श्री एल.ओ. जोशी

1965 से 1968

2.

श्री डी. एल. शर्मा

1968 से 1970

3.

सुश्री ए. चारी

1970 से 1974

4.

श्री पी. आर. चौहान

1974 से 1977

5.

श्री बलदेव महाजन

1977 से 1979

6.

श्री एच.एच. पवार

1979 से 1983

7.

श्री कॉमोडोर सतबीर

1983 से 1985

8.

डॉ. आर.सी. शर्मा

1986 से 1988

9.

श्री डी.एस. मुखोपाध्याय

1990 से 1993

10.

सुश्री लिज्जी जैकब

1993 से 1998

11.

श्री एच.एम. कैरे

1998 से 2004

12.

श्री रंगलाल जमुदा

2004 से 2009

13.

श्री अविनाश दीक्षित

2010 से  2015

14.

श्री संतोष कुमार मल्ल

2015 से 2020

15.

श्रीमती निधि पाण्डे

2025 से 2025

16.

श्री विकास गुप्ता

2025 से वर्तमान


Commissioners of Kendriya Vidyalaya Sangathan

 

New Delhi: Established in 1963, Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) has played a significant role in promoting quality and inclusive education across the country. Various Commissioners and heads of the organisation have made remarkable contributions to its illustrious journey. Through their leadership and vision, these officers have provided new direction to the organisation from time to time. Several officers have served and continue to serve Kendriya Vidyalaya Sangathan at different stages, contributing to itsgrowth and bringing it to its present stature. The list of these officers is as follows:

S.no

KVS Commissioners Name 

Tenure

1.

Mr. L.O. Joshi

1965-1968

2.

Mr. D.L. Sharma

1968 -1970

3.

Ms. A. Chari

1970-1974

4.

Mr. P.R. Chauhan

1974-1977

5.

Mr. Baldev Mahajan

1977-1979

6.

Mr. H.H. Pawar

1979 -1983

7.

Mr. Commodore Satbir

1983-1985

8.

Mr. Dr. R.C. Sharma

1986-1988

9.

Mr. D.S. Mukhopadhyay

1990-1993

10.

Ms. Lizzie Jacob

1993-1998

11.

Mr. H.M. Kairiya

1998-2004

12.

Mr. Ranglal Jamuda

2004-2009

13.

Mr. Avinash Dikshit

2010 -2015

14.

Mr. Santosh Kumar Mall

2015-2020

15.

Ms. Nidhi Pandey

2020-2025

16.

Mr. Vikas Gupta

2025-Till

Tuesday, November 17, 2026

KVS Observes Vigilance Awareness Week 2026

 

 

Kendriya Vidyalaya Sangathan marked the commencement of Vigilance Awareness Week 2026 with the administration of the Integrity Pledge by KVS Commissioner Sh. Vikas Gupta to officials at KVS HQ on 26 October 2026.

Observed under the theme “Probity for Prosperity,” the week aims to promote integrity, transparency, accountability and ethical practices in public administration. As part of the observance, a capacity-building training programme was organised on 30 October 2026 to strengthen awareness of vigilance-related matters and reinforce ethical conduct and accountability in official functioning. Through these initiatives, KVS reaffirmed its commitment to fostering a culture of integrity, transparency and responsible governance across the organisation.

के.वि.सं. के अधिकरियों ने ली सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की शपथ

केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन किया गया। ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ विषय पर आयोजित इस सप्ताह का उद्देश्य सार्वजनिक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) के भीष्म सभागार में संगठन के आयुक्त श्री विकास गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सप्ताह के दौरान 30 अक्टूबर 2026 को क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसका उद्देश्य सतर्कता से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यालयीन कार्यों में नैतिक आचरण और जवाबदेही को मजबूत करना था। इन पहलों के माध्यम से के.वि.सं. ने पूरे संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदार प्रशासन की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Sunday, November 15, 2026

Satvik Shines with a Bronze Medal in Para Swimming

Satvik Patil, an alumnus of PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 1, Air Force Station Sambra, Belagavi, brought laurels to India and Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) by winning a bronze medal in Para Swimming at the 5th Asian Para Games 2026, held in Aichi-Nagoya, Japan. He achieved this remarkable feat through his exceptional skills, talent and relentless hard work.

पैरा तैराकी में सात्विक की शानदार छलांग


पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, वायुसेना स्थल सांबरा, बेलगावी के पूर्व विद्यार्थी सात्विक पाटिल ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 की पैरा तैराकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और के.वि.सं. को गौरवान्वित किया। सात्विक ने अपने उत्कृष्ट कौशल, प्रतिभा और कड़े परिश्रम के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। 

Friday, November 13, 2026

Theatre Resonates with the Message of Inclusion and Equality

The National Inclusive Theatre Festival was organised at PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2, Delhi Cantt. As part of this initiative of the Ministry of Education, student teams from various regions of Kendriya Vidyalaya Sangathan participated with great enthusiasm.

During the festival, students showcased their talent and creativity through theatrical performances. Through various plays, they conveyed important messages of equality, mutual cooperation, sensitivity and equal opportunities for all members of society. The performances also highlighted that every child has a unique identity, abilities and talents, and that everyone deserves equal opportunities to grow and excel.

The event not only provided a platform for students to showcase their talents but also offered them an opportunity to understand one another, embrace diversity and learn the value of moving forward together.

रंगमंच से गूंजा समावेशिता और समानता का संदेश

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय समावेशी रंगमंच उस्तव का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्रालय की इस पहल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न संभागों से आई विद्यार्थी टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने रंगमंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने समाज में समानता, आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सभी को समान अवसर देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों ने यह भी दर्शाया कि हर बच्चा अपनी अलग पहचान, क्षमता और प्रतिभा रखता है तथा सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच नहीं बना, बल्कि उन्हें एक-दूसरे को समझने, विविधताओं को स्वीकार करने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की सीख देने का अवसर भी बना। 

Tuesday, November 10, 2026

Praveer Solanki Shines on the National Stage

Praveer Solanki, a student of Kendriya Vidyalaya GAIL Jhabua, brought laurels to his school by winning a gold medal at the 14th Junior National Pencak Silat Championship 2026, held in Nashik. He secured first place with an outstanding performance in the Junior Men's Tanding 83–87 kg weight category. Praveer's success at this national-level championship is a testament to his exceptional sporting skills, hard work and consistent practice.

राष्ट्रीय पटल पर चमके प्रवीर सोलंकी

 

केन्द्रीय विद्यालय गेल झाबुआ के विद्यार्थी प्रवीर सोलंकी ने नासिक में आयोजित 14वीं जूनियर राष्ट्रीय पेनकैक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने जूनियर पुरुष टैंडिंग के 83–87 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रवीर की सफलता उनके उत्कृष्ट खेल कौशल, कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

Wednesday, November 4, 2026

Ansh Shines with Gold in Kickboxing

Ansh Sandeep Sonkar, a student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya NAD Karanja, brought laurels to his school by delivering an outstanding performance and winning a gold medal at the Maharashtra State Kickboxing Championship. His achievement not only showcased his sporting talent but also highlighted the importance of hard work, discipline and consistent practice.


किकबॉक्सिंग में अंश का स्वर्णिम प्रदर्शन

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एनएडी करंजा के विद्यार्थी अंश संदीप सोनकर ने महाराष्ट्र राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनकी खेल प्रतिभा को साबित किया, बल्कि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व को भी दर्शाया।  




Tuesday, November 3, 2026

New Hopes, New Dreams and a Fresh Beginning of Learning

Ranchi: A new chapter in quality education began in the Barkattha region of Jharkhand. On 3 November 2026, Kendriya Vidyalaya Barkattha, a newly established school, organised a warm and enthusiastic welcome ceremony for newly admitted students under the ‘Vidya Pravesh’ programme.

The occasion was graced by the august presence of the Hon’ble Union Minister for Women and Child Development, Government of India, Smt. Annapurna Devi. On the occasion, she stated that the inauguration of Kendriya Vidyalaya Barkattha was an important step towards providing better opportunities for quality education to the children of the region.

The young students admitted to the Vidyalaya were warmly welcomed during the ceremony. Their faces reflected excitement and joy at the prospect of a new school, new friends and new learning experiences. Through the ‘Vidya Pravesh’ programme, a new initiative was undertaken to familiarise children with school life and foster their interest in learning.

नई उम्मीदें, नए सपने और सीखने की नई शुरुआत

 

रांची: झारखंड के बरकट्ठा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हुई। 3 नवंबर 2026 को नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में ‘विद्या प्रवेश’ कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार की माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा की केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा का शुभारंभ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। उनके चेहरों पर नए विद्यालय, नए साथियों और सीखने के नए अनुभवों को लेकर उत्साह और खुशी देखने को मिली। ‘विद्या प्रवेश’ के माध्यम से बच्चों को विद्यालयी जीवन से परिचित कराने और सीखने के प्रति उनमें रुचि जगाने की दिशा में एक नई पहल की गई।

Monday, November 2, 2026

21 KVs Selected under PRAYAAS 2026

 


 Projects from 21 Kendriya Vidyalayas have been selected under PRAYAAS 2026 (Promotion of Research Attitude in Young and Aspiring Students), an initiative of NCERT aimed at fostering scientific curiosity, research aptitude and innovative thinking among school students. The programme encourages students to explore scientific concepts, develop research-based projects and strengthen their problem-solving skills through experiential learning.

PRAYAAS 2026: 21 केन्द्रीय विद्यालयों के प्रोजेक्ट चयनित

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, अनुसंधान की प्रवृत्ति और नवाचारपूर्ण सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की पहल PRAYAAS 2026 (Promotion of Research Attitude in Young and Aspiring Students) के अंतर्गत 21 केन्द्रीय विद्यालयों के प्रोजेक्ट चयनित किए गए हैं। PRAYAAS 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उन्हें नए विचारों की खोज और शोध आधारित परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थी वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझने, नए प्रयोग करने और अपनी समस्या-समाधान क्षमता को निखारने का अवसर प्राप्त करते हैं। यह उपलब्धि केन्द्रीय विद्यालयों में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को दर्शाती है।

Sunday, November 1, 2026

Shram Daan Organised under Swachhata Hi Seva 2026

 

A Shram Daan activity was organised at PM SHRI KV Masjid Moth under the Swachhata Hi Seva 2026 campaign, led by Secretary, DoSEL, Sh. T.K. Anil Kumar, with KVS Commissioner Sh. Vikas Gupta.

Officials from the MoE and KVS, along with teachers and students, actively participated in the cleanliness drive, reinforcing the importance of collective responsibility towards maintaining clean and sustainable surroundings. The programme also featured a tree plantation activity to promote environmental conservation and a quiz on solid waste management to enhance students' awareness of responsible waste disposal and sustainable practices.Kendriya Vidyalya Sangthan,Shramdaan,Special Campaign,Swachh Bharat

श्रमदान से स्वच्छता का संकल्प, पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मस्जिद मोठ में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL) के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त श्री विकास गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय और केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण भी किया गया। इसके साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कचरे के सही निपटान और पर्यावरण के अनुकूल आदतों के प्रति जागरूक किया गया।

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...