भोपाल। 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित भव्य समारोह में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, भोपाल को राज्य स्तरीय “हरित विद्यालय” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, पर्यावरण जागरूकता फैलाने, हरियाली को प्रोत्साहन देने एवं ‘पर्यावरण बचाओ अभियान’ के अंतर्गत विविध नवाचारपूर्ण गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए प्रदान किया गया।
समारोह का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया गया, जहां मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने विद्यालय को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि, चांदी का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी. डी. शर्मा, राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित कई विशिष्टजन मंचासीन रहे।


No comments:
Post a Comment