Wednesday, October 28, 2026

KVS Signs MoU with SECI

 

Kendriya Vidyalaya Sangathan signed an MoU with Solar Energy Corporation of India Limited (SECI) on 28 October 2026 to promote solar energy adoption across Kendriya Vidyalayas nationwide.

The MoU was signed and exchanged by Sh. Deepesh Gehlot, ISS, Additional Commissioner, KVS, and Sh. Manas Ranjan Mishra, AGM and HoD (Solar), SECI, on behalf of their respective organisations.

The collaboration aims to promote renewable energy use in educational institutions, encourage sustainable practices, and reduce dependence on conventional energy sources. The initiative marks a significant step toward greener school campuses and India's clean energy transition.KVS,MOU,schools,SECI,Solar Pannel,

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे के.वि., के.वि.सं. ने एसईसीआई के साथ किया एमओयू

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 28 अक्टूबर 2026 को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अपर आयुक्त श्री दीपेश गहलोत (अपर आयुक्त, प्रशा.) तथा SECI की ओर से सहायक महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष (सोलर) श्री मानस रंजन मिश्रा ने हस्ताक्षर किए और दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यालयों में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करना है। यह पहल केन्द्रीय विद्यालयों को हरित परिसर के रूप में विकसित करने और देश के स्वच्छ ऊर्जा विकास में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Monday, October 19, 2026

Seva Sankalp Abhiyan Inspires Young Voices Across KVs

 



As part of Seva Sankalp Abhiyan, being observed from 17 September to 17 October 2026, PM SHRI Kendriya Vidyalayas across the country are organising Painting and Debate Competitions on the theme “25 Crore Bachchon Ke Sapnon Ka Bharat.” The nationwide initiative is providing students a platform to express their ideas, imagination, and vision for India’s future through art and dialogue. With enthusiastic participation from students, the competitions are encouraging creativity, critical thinking, and active engagement with the aspirations of a young India.



सेवा संकल्प अभियान: चित्रों और विचारों में उभरा सपनों का भारत

देशभर के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालयों में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ थीम पर आधारित इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों, कल्पनाओं और भविष्य के भारत के प्रति अपने दृष्टिकोण को व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालयों में चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि वे भारत को किस रूप में देखते हैं तथा देश को विकसित, सशक्त और समृद्ध बनाने में वे स्वयं किस प्रकार योगदान दे सकते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से अपने सपनों के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार, तर्क और दृष्टिकोण साझा किए। यह प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी सोच व्यक्त करने के साथ-साथ देश के भविष्य और अपनी जिम्मेदारियों पर विचार करने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

Thursday, October 15, 2026

Innovation Takes Flight: KVS Students Set Their Sights on Japan

Two talented students of Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) have earned recognition at the national level through their innovative ideas and creative abilities. Under the INSPIRE-MANAK Scheme (2023–24 and 2024–25), they were selected for the 12th National Level Exhibition and Project Competition (NLEPC). Both students were felicitated at the NLEPC award ceremony held from 12 to 14 October 2026 at the India Trade Promotion Organisation (ITPO), Pragati Maidan, New Delhi.Hiranmaya Pati, a student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 3, Bhubaneswar (Bhubaneswar Region), was selected for his innovative project titled “A Specially Designed Walking Stick for Hilly Regions.”

Meanwhile, Latongkumla, a student of Kendriya Vidyalaya Tuli, Nagaland (Tinsukia Region), showcased her talent through her project titled “An Eco-Friendly, Foldable Bamboo Umbrella.” Adding to their achievement, both students have also been selected to represent India in Japan. They have secured a place among the 60 participants selected for the competition.

नवाचार को मिली उड़ान: के.वि. के विद्यार्थी चले जापान की ओर



केन्द्रीय विद्यालय संगठन के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी नवाचारी सोच और रचनात्मक प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई है। INSPIRE-MANAK योजना (2023–24 एवं 2024–25) के अंतर्गत उनका चयन 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (NLEPC) के लिए किया गया। दोनों विद्यार्थियों को 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) में आयोजित NLEPC के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र. 3, भुवनेश्वर (क्षेत्रीय कार्यालय भुवनेश्वर) के विद्यार्थी हिरण्मय पति का चयन ‘पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष उपयोगी छड़ी’ नामक नवाचारी परियोजना के लिए किया गया। 

वहीं, केन्द्रीय विद्यालय तुली, नागालैंड (क्षेत्रीय कार्यालय तिनसुकिया) की छात्रा लाटोंगकुमला ने ‘पर्यावरण के अनुकूल मोड़कर रखी जा सकने वाली बाँस की छतरी’ परियोजना के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों विद्यार्थियों का चयन जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी किया गया है। उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 60 प्रतियभागियों में स्थान प्राप्त हुआ है। 



Saturday, October 10, 2026

The Resolve of Poshan Maah: Healthy Childhood, Empowered India

Kendriya Vidyalayas across the country celebrated the 9th Rashtriya Poshan Maah from 9th  September to 8th  October 2026 through various awareness and educational activities. Students, teachers and parents were sensitised about balanced diets, nutrition, hygiene and healthy lifestyles through rallies, poster-making, drawing, essay writing, quizzes and speech competitions. Students also learned about nutritious, local and seasonal foods and enjoyed community dining by bringing traditional dishes representing different states.



पोषण माह का संकल्प: स्वस्थ हो बचपन, सशक्त हो भारत

देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोषण जागरूकता रैलियाँ, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण तथा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा भोजन में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करने के बारे में भी जानकारी दी गई। यही नहीं, विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक व्यंजन लाकर एक साथ बैठकर सामूहिक भोजन भी किया।

Thursday, October 8, 2026

Showcasing the Spirit of Service, Discipline and Leadership

State-level testing camps for the prestigious President’s Award under the Bharat Scouts and Guides were organised by Kendriya Vidyalaya Sangathan at seven locations across the country from 4 to 8 October 2026. A total of 1,177 participants, including 635 Scouts and 542 Guides from 23 KVS Regions, enthusiastically participated. The camps assessed their scouting and guiding skills while promoting discipline, leadership, teamwork and a spirit of service. The participants showcased their talents and reaffirmed their commitment to the core values of the movement, fostering confidence, responsibility and social service among students.

सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का दमखम

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अंतर्गत 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक देश के सात स्थानों पर राज्य स्तरीय परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 23 संभागों से 635 स्काउट्स और 542 गाइड्स सहित कुल 1,177 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन परीक्षण शिविरों का उद्देश्य प्रतिभागियों के स्काउटिंग एवं गाइडिंग कौशल का आकलन करना तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सेवा के प्रति समर्पण जैसे गुणों को विकसित करना था। शिविरों के दौरान युवा स्काउट्स एवं गाइड्स को अपनी प्रतिभा और दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, उन्होंने स्काउटिंग एवं गाइडिंग आंदोलन के मूल सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाया। यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...