Friday, February 21, 2025

केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1, इम्फाल की छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 इम्फाल की  छात्राओं ने जम्मू में 10 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर केन्द्रीय विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अंजोरी पंगम्बम कक्षा 12वीं की छात्रा ने स्पर्धा में कांस्य पदक और तिकड़ी (Trio) श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कक्षा 11वीं की छात्रा मालियानी कोंसाम ने तिकड़ी (Trio) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई।

Young Gymnastic Stars of KV No.1, Imphal, Shine at Nationals

 Students of Kendriya Vidyalaya No.1, Imphal, made Manipur proud at the National Aerobic Gymnastics Championship 2024-25 in Jammu (10th-13th Jan). Anjori Pangambam (Class XII) won Bronze in the Individual event and Gold in the Trio category, while Maliyani Konsam (Class XI) played a key role in the Trio Gold win. These rising stars of KVS Tinsukia Region embody NEP 2020’s vision of holistic growth. They were selected to represent Manipur at the 38th National Games in Uttarakhand.

नेशनल ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रधानमंत्री मोदी से मिले केवी के छात्र शुभम

केन्द्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल, कक्षा 11वीं के छात्र शुभम ने 15 जनवरी, 2025 को आईएमडी की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित राष्ट्रीय ओलंपियाड में कक्षा 11 की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ, साथ ही 25,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

Shubham Secures 1st Place in National Olympiad, Meets PM Modi

Shubham, a Class 11 student of Kendriya Vidyalaya SSB Srinagar Garhwal, secured the first position in the Class 11 category of the National Olympiad organized on January 15, 2025, to mark the 150th anniversary of IMD. In recognition of this achievement, he had the opportunity to meet the Hon’ble Prime Minister of India, Shri Narendra Modi, and was also awarded a cash prize of ₹25,000.

Thursday, February 20, 2025

भविष्य की उड़ान: केवी माती में ड्रोन कार्यशाला

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय माती, कानपुर में पीएम श्री योजना के तहत आयोजित ड्रोन असेंबलिंग एवं डेमोंस्ट्रेशन कार्यशाला में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रोबोटिक्स, एआई सेंसर किट्स और ड्रोन तकनीक की दुनिया में कदम रखते ही उनकी जिज्ञासा बढ़ गई।

प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से ड्रोन असेंबल करना सीखा। जब उन्होंने अपनी बनाई मशीनों को हवा में उड़ते देखा, तो खुशी से झूम उठे। लाइव डेमोंस्ट्रेशन ने उनके लिए यह अनुभव और भी रोमांचक बना दिया।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए तकनीक और नवाचार के प्रति एक नई प्रेरणा लेकर आई। वे एक नई ऊर्जा और सपनों के साथ लौटे और भविष्य की असीम संभावनाओं को तलाशने के लिए तैयार हुए!


Flying into the Future: A Day at KV Mati's Drone Workshop

Excitement buzzed through the air as students gathered at PM SHRI KV Mati, Kanpur, for a Drone Assembling & Demonstration Workshop under the #PMSHRI Scheme. With curious eyes and eager hands, they stepped into the world of robotics, AI sensor kits, and drone technology. 

Guided by expert drone pilots, the students carefully assembled drones, learning the intricate details of flight mechanics. Their enthusiasm soared as they watched their creations take flight during the live demonstration. The thrill of controlling a drone and witnessing it glide effortlessly left them in awe.

For many, this hands-on experience ignited a new passion for technology and innovation. As the workshop concluded, the students walked away inspired, ready to explore the limitless skies of the future! 


Wednesday, February 19, 2025

Examination toppers participate in 8th episode of Pariksha Pe Charcha 2025


The insightful discussions initiated by Prime Minister Shri Narendra Modi in the inaugural episode of the 8th edition of Pariksha Pe Charcha culminated with the eighth and final episode, where eight young achievers engaged with students. They were Radhika Singhal (CBSE topper 2022-23), Shuchismita Adhikari (ISC Exam topper 2024).  Brahmacharimayum Nistha (PPC anchor & MBBS student, Manipur University); Ashish Kumar Verma (PPC anchor & IIT Delhi student); Vavilala Chidvilas Reddy (IIT JEE Advanced AIR - 1, 2023); Jai Kumar Bohara (CLAT AIR – 1, 2024); Armanpreet Singh (NDA AIR - 1, 2024); and Ishita Kishore (UPSC-CSE AIR - 1 2022).

While interacting with the students, Nistha suggested revising previous years’ questions and learning to prioritize, as advised by Prime Minister Shri Narendra Modi in his book, emphasizing the importance of “becoming wise with revise.” Shuchismita encouraged focusing on preparation and advised writing down answers to help articulate learned concepts.

Jai Kumar highlighted the need for personalized preparation strategies and recommended experimenting with different methods to find the best. He suggested studying for 25 minutes, taking a 5-minute break, and maintaining discipline in this routine. His key advice for students was to be ready to make sacrifices to achieve their goals.

Armanpreet emphasized focusing on strengths, while Ishita stressed the importance of honesty and not being overpowered by fear. She also highlighted the significance of maintaining a balanced schedule—studying for 7-8 hours, pursuing hobbies for 1-2 hours, and ensuring adequate sleep.

Radhika underscored the value of extracurricular activities in building confidence. Chidvilas shared tips for managing exam-related stress, suggesting activities such as indoor and outdoor games, reading, or listening to music between study sessions. He also encouraged students to remain happy but never complacent.


Nistha reminisced about her experience anchoring Pariksha Pe Charcha, highlighting how it enhanced her communication and preparation skills, benefiting her exam readiness. Ashish shared his mantra of the “three wins”—spiritual, mental, and physical.

Additionally, Ishita and Jai guided students through an interview masterclass, while Ashish conducted a session on question paper strategies, helping students prepare for life through structured time management.

Students asked questions about board exam preparation, societal support, and mastering life skills. Participants from Japan and Dubai also asked questions to the guests. After the session, students reflected on their learning from the interaction with the panellists.

To ensure comprehensive development, distinguished personalities from various fields—including sports icons, technical experts, toppers of competitive exams, entertainment industry professionals, and spiritual leaders—are enriching students with insights beyond textbooks. Each session provided students with essential tools and strategies to excel academically and personally.

The eighth edition of Pariksha Pe Charcha (PPC) 2025, in its revamped and interactive format, has been receiving widespread appreciation from students, teachers, and parents across the nation. Breaking away from the traditional Town Hall format, this year’s edition commenced with an engaging session featuring Prime Minister Shri Narendra Modi at the scenic Sunder Nursery, New Delhi, on 10th February 2025.

In the inaugural episode, the Prime Minister interacted with 36 students from across the country, discussing insightful topics such as Nutrition and Wellness, Mastering Pressure, Challenging Oneself, The Art of Leadership, Beyond Books – 360º Growth, Finding Positives, and more. His valuable guidance offered students practical strategies to tackle academic challenges with confidence while fostering a growth mindset and holistic learning.

Pariksha Pe Charcha has been a beacon of inspiration for students, empowering them with confidence and resilience to tackle academic and life challenges with a positive mindset.



परीक्षाओं में अव्वल छात्र परीक्षा पे चर्चा 2025 के 8वें एपिसोड में शामिल



परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण के उद्घाटन एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू की गई व्यावहारिक चर्चा का समापन आठवें और अंतिम एपिसोड के साथ हुआ। इसमें उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले आठ युवाओं ने छात्रों के साथ बातचीत की। वे हैं- राधिका सिंघल (सीबीएसई टॉपर 2022-23); शुचिस्मिता अधिकारी (आईएससी परीक्षा टॉपर 2024); ब्रह्मचारिमयुम निष्ठा (पीपीसी एंकर और एमबीबीएस छात्रा, मणिपुर विश्वविद्यालय); आशीष कुमार वर्मा (पीपीसी एंकर और आईआईटी दिल्ली के छात्र); वविलाला चिदविलास रेड्डी (आईआईटी जेईई एडवांस्ड एआईआर - 1, 2023); जय कुमार बोहरा (सीएलएटी एआईआर - 1, 2024); अरमानप्रीत सिंह (एनडीए एआईआर - 1, 2024); और इशिता किशोर (यूपीएससी-सीएसई एआईआर - 1 2022)।

निष्ठा ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए विगत वर्षों के प्रश्नों को दोहराने और प्राथमिकता तय करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पुस्तक में ऐसी ही सलाह दी है, जिसमें उन्होंने “पुनरावृत्ति के साथ बुद्धिमान बनने” के महत्व पर जोर दिया है। शुचिस्मिता ने छात्रों को तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें उत्तरों को लिखने की सलाह दी ताकि जिन अवधारणाओं का उन्होंने अध्ययन किया है, उनको स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने में सहायता मिले।

जय कुमार ने व्यक्तिगत तैयारी के लिए रणनीतियां बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा कि इसका सर्वोत्तम उपाय खोजने के लिए उन्हें विभिन्न तरीकों के साथ प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने 25 मिनट तक अध्ययन करने, उसके बाद 5 मिनट का ब्रेक लेने और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखने का सुझाव दिया। छात्रों के लिए उनकी मुख्य सलाह यह थी कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए त्याग करने को तैयार रहें।

अरमानप्रीत ने छात्रों के अपनी विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया, जबकि इशिता ने ईमानदारी से पढ़ाई के अलावा अपने ऊपर डर को हावी न देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संतुलित समय-सारिणी बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिसमें 7-8 घंटे पढ़ाई करना, 1-2 घंटे तक अपने शौक के काम करना और पर्याप्त नींद लेना सुनिश्चित करना शामिल है।

राधिका ने आत्मविश्वास बढ़ाने में पढ़ाई-लिखाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, चिदविलास ने परीक्षा से जुड़े तनाव से निपटने के लिए कुछ सुझाव साझा किए, जिसमें घर के अंदर और बाहर खेलकूद, पाठ्यक्रम की पढ़ाई के बीच दूसरी चीजें पढ़ना या संगीत सुनना जैसी गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने छात्रों को खुश रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया, लेकिन कभी भी लापरवाह नहीं होने की सलाह दी।

निष्ठा ने परीक्षा पे चर्चा की एंकरिंग के अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि इससे किस प्रकार से संवाद और तैयारी का उनका कौशल बेहतर हुआ और परीक्षा की तैयारी में मदद मिली। आशीष ने आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूती के लिए “विजय के तीन” मंत्र साझा किये।

इसके अतिरिक्त, इशिता और जय ने साक्षात्कार मास्टरक्लास के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन किया, जबकि आशीष ने प्रश्न-पत्र से जुड़ी रणनीतियों पर एक सत्र आयोजित किया, जिससे छात्रों को योजनाबद्ध तरीके से समय के प्रबंधन के माध्यम से जीवन की तैयारी करने में मदद मिली।

छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी, सामाजिक सहयोग और जीवन कौशल में महारत हासिल करने के संबंध में सवाल पूछे। इस दौरान जापान और दुबई के प्रतिभागियों ने भी मेहमानों से सवाल पूछे। सत्र के बाद, छात्रों ने पैनलिस्टों के साथ बातचीत से मिली सीख पर अपनी बात भी रखी।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का व्यापक विकास हो, यह सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें भाग ले रही हैं। इनमें खेल जगत के दिग्गज, तकनीकी विशेषज्ञ, प्रतियोगिता परीक्षाओं के टॉपर, मनोरंजन उद्योग के पेशेवर और आध्यात्मिक गुरु शामिल हैं, जो छात्रों को पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त अपनी अंतर्दृष्टि से समृद्ध कर रहे हैं। प्रत्येक सत्र में छात्रों को अकादमिक और व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए आवश्यक उपाय बताए गए और रणनीतियों की जानकारी दी गई।

परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2025 के आठवें संस्करण को अपने संशोधित स्वरूप और संवाद के प्रारूप में पूरे देश में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बड़े पैमाने पर सराहना मिल रही है। पारंपरिक टाउन हॉल प्रारूप से हटकर, इस वर्ष के संस्करण की शुरुआत 10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आकर्षक सत्र के साथ हुई।

उद्घाटन एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश भर के 36 छात्रों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य, दबाव पर काबू पाने, खुद को चुनौती देने, नेतृत्व की कला, किताबों के अतिरिक्त - सर्वांगीण विकास, सकारात्मकता की खोज, आदि जैसे ज्ञानवर्धक विषयों पर चर्चा की। उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन से छात्रों को शैक्षणिक चुनौतियों से आत्मविश्वास के साथ निपटने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों की जानकारी मिली। साथ ही विकास की मानसिकता और समग्र शिक्षा को बढ़ावा भी मिला।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। यह उन्हें सकारात्मक मानसिकता के साथ शैक्षणिक और जीवन से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आत्मविश्वास और सामर्थ्य प्रदान करता है।


Tuesday, February 18, 2025

केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 बालासोर को मिला नया आधुनिक भवन

बालासोर, 16 फरवरी 2025: माननीय सांसद श्री प्रताप चंद्र सरंगी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 बालासोर की नए भवन का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर विधायक रेमूना बालासोर श्री गोविंद चंद्र दास और बालासोर के कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे।

यह नया भवन एक अद्भुत स्थापत्य कला का उदाहरण है, जो छात्रों को सुविधासंपन्न शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगा। वर्षों तक अस्थायी भवन में अध्ययन करने के बाद, अब विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, उपयोगकर्ता अनुकूल शौचालय, हरे-भरे खेल मैदान और दिव्यांगजन के लिए रैंप जैसी सुविधाएँ मिलेंगी, जो इसे सुलभ और समग्र विकास के लिए उपयुक्त बनाती हैं। 

उद्घाटन समारोह में, श्री प्रताप चंद्र सारंगी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिन्होंने विद्यालय की नई यात्रा के इस नए अध्याय का जश्न मनाया। इस नए भवन के साथ, केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यार्थियों को सशक्त, समृद्ध और उन्नत शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है। 

Kendriya Vidyalaya No.2 Balasore Gets a New Building with Modern Facilities

Balasore, 16th February 2025: The new building of Kendriya Vidyalaya No.2 Balasore was inaugurated by Shri Pratap Chandra Sarangi, Hon’ble MP of Balasore, in the presence of Shri Gobinda Chandra Das, Hon’ble MLA Remuna Balasore, and the Collector & District Magistrate of Balasore. 


This new building is an architectural marvel, offering students a well-equipped learning environment after years of studying in a temporary setup. The facility boasts state-of-the-art science and computer labs, a well-stocked library, user-friendly toilets, lush green playgrounds, and a ramp for divyang students, designed for accessibility and holistic development.

Speaking at the inauguration, Shri Pratap Chandra Sarangi emphasized the significance of quality education and modern infrastructure in shaping young minds. The event saw enthusiastic participation from students, parents, and faculty, celebrating a new chapter in the school’s journey. With this milestone, Kendriya Vidyalaya Sangathan reaffirms its commitment to providing a nurturing and progressive educational experience for its students.

प्रयास 2024-25 के तहत 20 केन्द्रीय विद्यालयों के रिसर्च प्रोजेक्ट का चयन

'प्रयास' 2024-25 योजना के तहत विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत शोध प्रस्तावों में से 20 का चयन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं और महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है। यह चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन के लिए गर्व का क्षण और एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केन्द्रीय विद्यालयों से कुल 20 रिसर्च प्रोजेक्ट चुने गए हैं, जो विद्यार्थियों की मेहनत और नवाचार क्षमता को दर्शाता हैं। इनमें से 9 परियोजनाएँ ग्रामीण सरकारी विद्यालयों से और 11 परियोजनाएँ शहरी सरकारी विद्यालयों से चयनित हुई हैं। यह सफलता छात्रों की अद्भुत प्रतिभा और शोध क्षमता को उजागर करती है, जिससे जिज्ञासा और रचनात्मकता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Rural government school category

S.No.

NAME OF STUDENTS

NAME OF SCHOOL

1

Deba Kaustuv Mohanty

Kendriya Vidyalaya No.-1 Bolangir, Balangir, Odisha

2

Ameya Rakesh

PM Shri Kendriya Vidyalaya Adoor Shift I, High School Junction, Adoor, Kerala

Alona Yohannan

3

Naitik N.Raghuvanshi

Kendriya Vidyalaya WCL, Chandrapur, Maharashtra

Ayush Warjurkar

4

Rinchen Padon

Kendriya Vidyalaya, Tuting, Upper Siang, Arunachal Pradesh

Barbi Jopir

5

Harshit Singh

PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1, AFS, Tambaram, Chennai, Tamil Nadu

Ashvin K

6

Mugdha Vinod Kadam

Kendriya Vidyalaya Avikanagar Malpura, Ton, Rajasthan

7

Anuradha P.Iyer

Kendriya Vidyalaya IIT Guwahati, IITG Campus, Guwahati, Assam

Navyasri Kanduru

8

Shravan Prasad Naik

PM Shri Kendriya Vidyalaya Bambolim Camp, Goa

Shamika Sunil Acharya

9

Abhinav Chaudhary

Kendriya Vidyalaya, Saloh, Distt. UNA, Himachal Pradesh

Mohit Sharma

 

Urban Government Category

S.No.

NAME OF STUDENTS

NAME OF SCHOOL

1

Karthik Singh

PM Shri Kendriya Vidyalaya No.1 AFS Chakeri, Kanpur, UP

2

Aditya Vinod Chaudhari

PM Shri Kendriya Vidyalaya Arillery Centre, Nasik RD Camp, Maharashtra

Naresh Anil Gaikwad

3

Rahul

PM Shri Kendriya Vidyalaya DGQA Pazhavanthangal, Chennai, Tamil Nadu

Biwin M.

4

K. Anirudh Lakshan 

PM Shri Kendriya Vidyalaya Minambakkam, Chennai, Tamil Nadu

R. Trishanth

5

Aarya Bhagwant Dharmadhikari

Kendriya Vidyalaya, Parbhani, Basmat Road, Parbhani Maharashtra

Abhiraj nirval

6

Shubh Agarwal

PM Shri Kendriya Vidyalaya, Khichripur Shift-1 Delhi

Adhyayan Chanchal

 

7

Saksham Pathak

PM Shri. Kendriya Vidyalaya No-2 AFS, Chakeri, Kanpur, UP

8

Deepjyoti Meher

Kendriya Vidyalaya No. 6 Pokhariput, Bhubhneshwar, Odisha

Bijayalaxmi Parida

9

Shreya Hari

PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1, Kallekulangara, Palakkad, Kerala

Ajmal Alia

10

Ujjawal Aakarsh

PM Shri Kendriya Vidyalaya AFS Yehahanka, Bengaluru, Karnataka

11

 Madhav Mohindra

PM Shri Kendriya Vidyalaya No.2, Colaba, Mumbai, Maharashtra


के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...