Wednesday, June 4, 2025

केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर किया देश को गौरवान्वित

 

कोलंबो। केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर अपने कौशल और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और केन्द्रीय विद्यालय संगठन का परचम लहराया है। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, खानापारा की कक्षा 5वीं की छात्राएं शालिनी बासूमातारी और अदिती लाखर ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। 

विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर शालिनी और अदिती ने अपने उत्कृष्ठ कौशल, टीम भावना और आत्मविश्वास के दम पर ये जीत हासिल की। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से न केवल देश का, बल्कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन का नाम फिर एक बार विश्व पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...