गुवाहाटी। केन्द्रीय विद्यालय खानापारा की कक्षा 5वीं की प्रतिभाशाली छात्रा जेनिसा बिपुल ने टेबल टेनिस में अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। असम मेजर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेनिसा ने अंडर-11 टेबल टेनिस श्रेणी में अखिल भारतीय स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही, पूरे असम में पहला स्थान प्राप्त कर जेनिसा ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया। जेनिसा का सपना भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। विद्यालय परिवार और शिक्षकगणों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

No comments:
Post a Comment