Wednesday, September 30, 2026

Hindi Month Celebrations at Kendriya Vidyalaya Sangathan


Kendriya Vidyalaya Sangathan celebrated Hindi Month from 1 to 30 September 2026 to promote Hindi language, literature and its wider use among students and employees. The celebrations began on 1 September at KVS Headquarters, New Delhi, with Commissioner Shri Vikas Gupta inaugurating the event by lighting the lamp and encouraging greater use of Hindi.

Various competitions, including calligraphy, Hindi typing, essay writing and poetry recitation, were organised for employees. On Hindi Diwas (14 September), the messages of the Hon’ble Education Minister and the Commissioner were read out. Hindi workshops and discussions on Hindi books further encouraged the use of simple and effective Hindi in official work and promoted reading habits.

Across the country, Kendriya Vidyalayas organised essay writing, debates, poetry recitation, speech and calligraphy competitions for students. These activities enhanced students’ language skills, creativity and confidence while strengthening their connection with Hindi language and literature. The month-long celebrations concluded on 30 September with a prize distribution ceremony at KVS Headquarters, reaffirming Hindi's role in preserving cultural heritage and promoting national unity.

हिन्दी माह: भाषा, संस्कृति और विरासत का उत्सव

भारत की भाषाई विविधता उसकी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है और हिन्दी इस विविधता को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है। हिन्दी के महत्व, समृद्ध साहित्य और अभिव्यक्ति-परंपरा से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को जोड़ने के उद्देश्य से केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 1 से 30 सितंबर 2026 तक हिन्दी माह का आयोजन किया गया। हिन्दी को प्रोत्साहन नई दिल्ली स्थित के.वि.सं. मुख्यालय में 1 सितंबर को के.वि.सं. आयुक्त श्री विकास गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर हिन्दी माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी को भारतीय संस्कृति, भावनात्मक एकता और राष्ट्रीय जुड़ाव की सशक्त भाषा बताते हुए सभी को हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। माह के दौरान मुख्यालय में कर्मचारिया के लिए सुलेख, कंप्यूटर पर हिन्दी टंकण, निबंध लेखन और कविता पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री के संदेश एवं आयुक्त महोदय की अपील का वाचन किया गया। साथ ही, हिन्दी कार्यशाला एवं हिन्दी पुस्तकों पर चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग तथा हिन्दी साहित्य के पठन को प्रोत्साहित किया गया। हिन्दी माह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 30 सितंबर 2026 को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।
केन्द्रीय विद्यालयों में हिन्दी उत्सव देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण और सुलेख सहित अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ऑनलाइन मंचों के माध्यम से भी विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें हिन्दी भाषा एवं साहित्य से जोड़ा। हिन्दी माह ने यह संदेश दिया कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, भावनात्मक एकता और राष्ट्रीय जुड़ाव की महत्वपूर्ण आधारशिला भी है।

Wednesday, September 23, 2026

Kendriya Vidyalayas Move Towards a Healthier Tomorrow Through Ayurveda

The 11th Ayurveda Day was celebrated with enthusiasm in Kendriya Vidyalayas across the country on 23 September 2026 under the theme “Ayurveda for a Healthy Tomorrow” and the tagline “One Health, One Future: Integrating Ayurveda Science through Evidence, Innovation and Holistic Care.” Students participated in special assemblies, skits, debates, essay writing and poster-making activities to understand Ayurveda’s relevance in daily life. They also planted medicinal and Ayurvedic plants to promote healthy lifestyles and environmental awareness.

आयुर्वेद से स्वस्थ कल की ओर बढ़ते केन्द्रीय विद्यालय

देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में 23 सितंबर 2026 को 11वाँ आयुर्वेद दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” थीम तथा “एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: प्रमाण, नवाचार और समग्र देखभाल के माध्यम से आयुर्वेद विज्ञान का एकीकरण” टैगलाइन पर आधारित इस वर्ष के आयोजन में विद्यार्थियों को आयुर्वेद, स्वास्थ्य और सतत जीवनशैली के महत्व से परिचित कराने के लिए विद्यालयों में विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं, नाट्य प्रस्तुतियों, वाद-विवाद, निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक एवं औषधीय पौधों के रोपण में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Thursday, September 17, 2026

Health Check-up Camp Organised at KVS Headquarters



Kendriya Vidyalaya Sangathan (Headquarters) organised a health check-up camp for employees on 17 September 2026 in collaboration with Minimal Access Super Speciality Hospital. The camp offered eye and dental check-ups, blood pressure, diabetes and essential blood tests. Doctors also demonstrated CPR techniques to equip employees with basic life-saving skills during emergencies. The initiative reflected KVS’s commitment to employee well-being, health awareness and preventive healthcare.

के.वि.सं. (मु.) में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए 17 सितंबर 2026 को मिनिमल एक्सेस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में आंखों और दांतों की जांच, रक्तचाप, मधुमेह तथा आवश्यक रक्त जांच की गई। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कर्मचारियों को CPR का प्रदर्शन भी करके दिखाया। इसके माध्यम से कर्मचारियों को आपात स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक कौशल की जानकारी दी गई। यह पहल के.वि.सं. की ओर से अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

GPIA Strengthens KVS’s Internal Audit System

The fifth Capacity Building Programme of Kendriya Vidyalaya Sangathan’s GPIA (General Pool of Internal Auditors) was organised at IIT Guwahati from 15 to 17 September 2026. Officials from five Regions of KVS participated in the programme.The three-day programme aimed to strengthen the professional knowledge and skills of internal auditors and enhance the effectiveness of the internal audit system in KVS. Various capacity-building sessions were conducted during the programme, with a special focus on promoting efficiency, uniformity and a professional approach in the internal audit process. This initiative reflects KVS's continued efforts towards strengthening institutional mechanisms and enhancing the professional capabilities of its officials.

GPIA से मजबूत हुई लेखा-परीक्षा व्यवस्था

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के GPIA (General Pool of Internal Auditors) के पाँचवें क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन 15 से 17 सितंबर 2026 तक आईआईटी गुवाहटी में किया गया। इसमें के.वि.सं के पाँच संभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंतरिक लेखा-परीक्षकों के व्यावसायिक ज्ञान और कौशल को मजबूत करना तथा के.वि.सं. में आंतरिक लेखा-परीक्षा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें आंतरिक लेखा-परीक्षा प्रक्रिया में दक्षता, एकरूपता और पेशेवर दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। यह पहल के.वि.सं. में संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करने और अधिकारियों की व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के संगठन के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

Monday, September 14, 2026

KVS Wins Rajbhasha Kirti Puraskar-2026 for Promoting Hindi

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) was conferred the Rajbhasha Kirti Puraskar-2026 (Second Prize) for the excellent and extensive use of Hindi as the Official Language. The award was presented to KVS by the Union Ministers of State for Home Affairs, Shri Nityanand Rai and Shri Bandi Sanjay Kumar, at a ceremony organised at the CIDCO Exhibition Centre, Mumbai, on the occasion of Hindi Diwas. On behalf of KVS, Ms. Neelam, Joint Commissioner (Administration), received the award.

This recognition reflects the organisation's continued commitment to the effective implementation of Hindi as the Official Language. It acknowledges KVS's efforts to promote the use of Hindi and ensure effective compliance with the provisions related to the Official Language. The award also recognises the organisation's initiatives towards encouraging the smooth and widespread use of Hindi in official work. This achievement will further motivate KVS to continue its efforts towards promoting Hindi and achieving greater excellence in the implementation of the Official Language.

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार-2026: के.वि.सं. में हिन्दी के व्यापक प्रयोग को मिला सम्मान

राजभाषा हिन्दी के उत्कृष्ट एवं व्यापक प्रयोग के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार-2026 (द्वितीय) से सम्मानित किया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर मुंबई के सिडको एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय एवं श्री बांदी संजय कुमार ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन को यह पुरस्कार प्रदान किया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) सुश्री नीलम ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। संगठन को प्राप्त यह पुरस्कार राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह सम्मान संगठन में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के प्रयासों का प्रमाण है। साथ ही, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के सहज एवं व्यापक प्रयोग की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी मान्यता प्राप्त हुई है। यह पुरस्कार संगठन को राजभाषा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...