Friday, May 30, 2025

Kendriya Vidyalaya Students Shine in "Mera Amrit Station" Competition, Honoured by Governor

 

Dharwad: Students of Kendriya Vidyalaya continue to showcase their talents across the country and abroad, bringing glory to the institution. Recently, under the initiative "Mera Amrit Station" launched by Indian Railways, students of Kendriya Vidyalaya, Dharwad, displayed remarkable creativity and talent in various competitions.

Roshni, a Class 3 student of PM Shri Kendriya Vidyalaya, Dharwad, secured first place in the painting competition. Meanwhile, Surbhi V.G. won second place in the essay writing competition and third place in the speech competition, bringing pride to the school and the district.

In recognition of their achievements, the Governor of Karnataka, Shri Thaawarchand Gehlot, honoured both students and appreciated their artistic and expressive abilities.

केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने "मेरा अमृत स्टेशन" प्रतियोगिता में लहराया परचम, राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

धारवाड़। केन्द्रीय विद्यालय के छात्र निरंतर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई पहल "मेरा अमृत स्टेशन" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय विद्यालय, धारवाड़ की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, धारवाड़ की कक्षा तीन की छात्रा रोशनी ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा सुरभि वी. जी. ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी कला व अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की।

Thursday, May 29, 2025

Hemant Soren of Kendriya Vidyalaya Jadugoda won gold and silver medals in Jharkhand Athletics Championship

 

Jadugoda: Hemant Soren, a student of Kendriya Vidyalaya Jadugoda, has brought pride to his school and region with his remarkable performance. Hemant participated in the 14th Open Jharkhand State Athletics Championship held in Bokaro on May 25 and 26, and made everyone proud by winning medals in two major events.

A student of Class 12, Hemant delivered an outstanding performance in the long jump event and secured the silver medal. In addition, he showcased his excellence in the relay race and clinched the gold medal. His achievements at the state level are a testament to his hard work, dedication, and talent.

केन्द्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के हेमन्त सोरेन ने झारखंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

 

जादूगोड़ा। केन्द्रीय विद्यालय जादूगोड़ा के छात्र हेमन्त सोरेन ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। हेमन्त ने बोकारो में 25 एवं 26 मई को आयोजित 14वीं ओपन झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया और दो अहम स्पर्धाओं में पदक जीतकर सबको गौरवान्वित किया।

कक्षा 12वीं के छात्र हेमन्त ने लम्बी कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने रिले रेस में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका यह प्रदर्शन राज्य स्तर पर उनकी मेहनत, समर्पण और कौशल का प्रमाण है।

Tuesday, May 27, 2025

Proud KVian: Lavanya Rawat Wins Silver Medal at Khelo India Youth Games

New Delhi: Lavanya Rawat, a talented Class 12 student of PM Shri Kendriya Vidyalaya AFS Laitkor, Shillong, has set a new benchmark in the field of sports by proving her mettle at the national level. Lavanya delivered an outstanding performance in the 10-meter air rifle (women’s category) at the Khelo India Youth Games 2025, held at Dr. Karni Singh Shooting Range in Delhi, and secured the silver medal.

Lavanya Rawat's historic achievement has not only brought national recognition to PM Shri KV Laitkor, Shillong, but has also paved the way to inspire the youth of Meghalaya to actively pursue excellence in sports.

Proud KVian: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लवन्य रावत ने जीता रजत पदक

 

नई दिल्ली। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एएफएस लाइटकोर, शिलॉन्ग की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा लवन्य रावत ने खेलों के क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लवन्य ने दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

लवन्य रावत की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल पीएम श्री केवि लाइटकोर, शिलॉन्ग का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है, बल्कि मेघालय राज्य के युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित करने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। 

Monday, May 26, 2025

From the land of coal to a hub of Knowledge- Inauguration of Kendriya Vidyalaya in Talcher.

 

Angul: The prosperous region of Talcher Ratnaugharwa, once part of the undivided Dhenkanal district and now in angul district, has finally received the much-awaited gift of a Kendriya Vidyalaya. Known across India for its vast coal reserves, this region on now the shine a new light on education. On May 23, 2025, Union Education Minister Shri Dharmendra Pradhan inaugurated the temporary campus of the Kendriya vidyalaya in Talcher and also laid the foundation stone for its permanent campus at Muhalapalli.

With the establishment of this new Kendriya Vidyalaya. The total number of KV’s in Odisha has risen to 73. The Central Government has allocated a budget of ₹30 crore for the construction of the permanent campus.

Long standing demand for a KV in the region

Speaking at the inaugural event, Shri Pradhan stated that the intellectual potential of Talcher’s students is second to none. He remarked that Talcher. Once known primarily as a coal hub, will now also be recognized as an educational capital.

He further shared that the local people had been demanding a Kendriya Vidyalaya in the area for a long time, and this need was acknowledged and acted upon by the government under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi. Shri Pradhan Said, “Thanks to the prime minister’s visionary leadership and commitment to strengthening education, Talcher has received the gift of a Kendriya Vidyalaya.

Boost to the educational environment  

With the opening of the new Kendriya Vidyalaya, the educational atmosphere in Talcher is set to improve significantly. Students will now have access to quality and smart education, enabling them to gain a broader understanding of both national and global issues.

कोयले की धरती अब ज्ञान की राजधानी — तालचेर में केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन

 

अंगुल। अविभाजित ढेंकनाल जिले और वर्तमान अंगुल जिले के समृद्ध क्षेत्र तालचेर रत्नाघरवा को आखिरकार केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है। कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 23 मई 2025 को तालचेर में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का उद्घाटन किया, साथ ही मुहलपल्ली में इसके स्थायी भवन की आधारशिला भी रखी।

तालचेर में इस नये केन्द्रीय विद्यालय के खुलने के साथ ही ओडिशा में केवी की कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इस विद्यालय के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

लंबे समय से थी क्षेत्र को केवी की आवश्यकता

उद्घाटन समारोह के दौरान श्री प्रधान ने कहा कि तालचेर क्षेत्र के विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तालचेर को अब तक कोयला भंडार के लिए जाना जाता था, वही अब शैक्षिक राजधानी के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से यहां केन्द्रीय विद्यालय की मांग कर रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह निर्णय लिया। श्री प्रधान ने कहा, “प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते तालचेर को केन्द्रीय विद्यालय का तोहफा मिला है।”

शैक्षिक माहौल को मिलेगा बढ़ावा

इस नये केन्द्रीय विद्यालय के शुरू होने से तालचेर में शैक्षणिक वातावरण और भी सुदृढ़ होगा। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और स्मार्ट शिक्षा प्राप्त होगी और वे देश-दुनिया की जानकारी से अवगत हो सकेंगे।

 

Friday, May 23, 2025

Union Education Minister Dharmendra Pradhan Inaugurate Kendriya Vidyalaya in Kamakhyanagar, Odisha

 

Dhenkanal: On May 23,2025, Union Education Minister Shri Dharmendra Pradhan inaugurated the temporary campus of Kendriya Vidyalaya at Jantaribol in the Kamakyanagar area of Dhenkanal district, Odisha. On this occasion, he also laid the foundation stone for the school’s permanent building.  

This school is the fifth among the eight new Kendriya Vidyalayas approved by the central government in Odisha. With its inauguration, the number of Kendriya Vidyalayas operating under the Bhubaneswar region has increased to 72.

Addressing the gathering at the inauguration ceremony, Shri Pradhan Said, This school will become a milestone in providing quality education to the students of the region. It will offer better education opportunities to local boys and girls”.

Highlighting the historical legacy of Dhenkanal, Shri Pradhan remarked. ”The land is a symbol of bravery. It has been the workplace of great freedom fighter such as Shaheed Baji Rout, Baishnav Charan Patnaik, Gazette Gandhi, Sarangdhar Das, Mahesh Chandra Subahu Singh and Musa Malik. The Kendriya Vidyalaya in Kamakhyanagar will continue to inspire students with the sacrifice and dedication of these great sons of the soil.”  

He also called upon the school community to carry forward the values and ideals of the region’s valiant heroes to the younger generation through educational initiatives

ओडिशा के कामाख्यनगर में केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की शुरुआत

 

ढेंकानाल: ओडिशा के ढेंकानाल जिले के कामाख्यनगर क्षेत्र के जन्तारिबोल में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 23 मई 2025 को भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के स्थायी भवन की आधारशिला भी रखी।

यह विद्यालय ओडिशा में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत आठ नए केन्द्रीय विद्यालयों में से पांचवां है। इसके आरंभ होने के साथ ही भुवनेश्वर संभाग के अंतर्गत संचालित केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा, “यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा में क्षेत्रिय भाषाओं पर एनईपी के फोकस पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत, हमने तय किया है कि भारत के सभी राज्यों में-आधारभूत और प्रारंभिक चरणों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता में निपुण भारत मिश्न के अंतर्गत प्रारंभिक वर्षों में बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा प्रदान की जाएगी। 

हमारे देश की नई पीढी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए, हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करना चाहिए। उन्होंने सांस्कृतिक रूप से निहित लेकिन वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। 

श्री प्रधान ने ढेंकानाल की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा, “यह भूमि वीरता की प्रतीक है। यह क्षेत्र शहीद बाजी राउत, बैष्णव चरण पटनायक, गजट गांधी, सारंगधर दास, महेश चंद्र सुबाहु सिंह और मूसा मलिक जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि रहा है। कामाख्यनगर का यह केन्द्रीय विद्यालय विद्यार्थियों को इन महान सपूतों के त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के वीर सपूतों के विचारों और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Tuesday, May 20, 2025

Education Minister Inaugurates “Language Summer Camp” for the Development of Indian Languages

New Delhi: With the aim of promoting the prominence of Indian languages during the Amrit Kaal, Union Education Minister Dharmendra Pradhan inaugurated the Indian Language Summer Camp on Monday. He also unveiled primer books and special learning modules developed in 13 Indian languages.

In his address, the Education Minister stated that this initiative would give children the opportunity to learn their preferred Indian language and the primer books would help build bridges among different Indian languages. He expressed gratitude to 'Shri Chamu Krishna Shastri', Chairman of the Bharatiya Bhasha Samiti (Indian Language Committee), and all collaborators from NCERT for their contribution to this significant initiative.

An Excellent Example of “Ek Bharat Shreshtha Bharat”

The Education Minister further remarked that this initiative is not only a transformative step towards integrating the mother tongue into education, but also a powerful reinforcement of India's rich linguistic heritage. He described it as an excellent example of “Ek Bharat Shreshtha Bharat” (One India, Great India).

He informed that so far, 117 bilingual or multilingual primers have been prepared across 13 Indian languages, and the government will soon reach the target of 122 primers. This initiative will significantly aid in implementing language-based education as envisioned in the National Education Policy.

The Minister also shared that NCERT textbooks are now part of the curriculum in 22 states across the country. He remarked that NCERT books have now become as revered as the Bhagavad Gita, Quran, and Bible.

Praise for the Talent of a Daughter from Bihar

In his speech, Pradhan made special mention of Jiya Kumari, a girl from Bihar who was raised in Tamil Nadu. He shared that Jiya recently scored 93 marks in the Tamil language in Class 10 examination. He said, "students like Jiya have opened the eyes of those who try to divide the nation on linguistic grounds". At a time when India is moving toward holistic development while embracing its cultural heritage, this initiative becomes highly relevant.

He emphasized to make India a developed nation and world’s number one economy, we must work rapidly to ensure that at least up to Class 8, education is available in the mother tongue.

Students of Kendriya Vidyalaya Captivate the Audience

Students of Kendriya Vidyalaya added charm to the event with their special performances. They sang songs in seven Indian languages and performed traditional dances wearing the regional attire of various states. On this occasion, the students also met the Union Education Minister with courtesy. The minister interacted warmly with the children, shared laughter, and appreciated their talents.

भारतीय भाषाओं के विकास हेतु शिक्षा मंत्री ने किया “भाषा समर कैम्प” का शुभारंभ


दिल्ली। अमृत काल में भारतीय भाषाओं के प्रभुत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने 13 भारतीय भाषाओं में विकसित प्राइमर पुस्तकों और विशेष मॉड्यूल्स का लोकार्पण भी किया।

शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल बच्चों को अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा सीखने का अवसर प्रदान करेगी तथा इन प्राइमर पुस्तकों के माध्यम से भारतीय भाषाओं के बीच सेतु स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष श्री चमू कृष्ण शास्त्री एवं एनसीईआरटी के सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

श्रेष्ठ भारत का उत्कृष्ट उदाहरण

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि यह पहल न केवल पढ़ाई में मातृभाषा को जोड़ने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है, बल्कि भारत की समृद्ध भाषाई विरासत को भी सशक्त बनाएगी। यह वास्तव में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि अब तक 13 भारतीय भाषाओं को शामिल करते हुए 117 द्विभाषी या त्रिभाषी प्राइमर तैयार किए जा चुके हैं, और सरकार शीघ्र ही 122 प्राइमर का लक्ष्य पूरा कर लेगी। यह कार्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भाषा आधारित शिक्षा को ज़मीन पर उतारने में मददगार सिद्ध होगा।

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि आज एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें देश के 22 राज्यों में पाठ्यक्रम का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें भागवत गीता, कुरान और बाइबल के समान आदरणीय हो चुकी हैं।

बिहार की बेटी के कौशल की सराहना

अपने भाषण में प्रधान ने तमिलनाडु में पली-बढ़ी बिहार की जिया कुमारी का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिया ने हाल ही में दसवीं की परीक्षा में तमिल भाषा में 93 अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि जिया कुमारी जैसे विद्यार्थियों ने उन लोगों की आँखें खोल दी हैं जो देश में भाषा के आधार पर विभाजन की राजनीति करना चाहते हैं। ऐसे समय में जब भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है, यह आयोजन अत्यंत प्रासंगिक बन जाता है।

उन्होंने बल दिया कि भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हमें कम से कम कक्षा 8 तक की शिक्षा मातृभाषा में उपलब्ध कराने की दिशा में तेज़ी से कार्य करना होगा।

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बांधा समां

इस आयोजन में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया। उन्होंने सात भारतीय भाषाओं में गीत गाया और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधान पहनकर नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट भी की। मंत्री जी ने छात्रों के साथ हँसी-मज़ाक करते हुए आत्मीय बातचीत की और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

 

Monday, May 19, 2025

A Dream Fulfilled After a long time: Education Minister Gifts “Kendriya Vidyalaya” to Kuchinda

 

Sambalpur: Taking another significant step towards promoting quality education across the country, Union Education Minister Dharmendra Pradhan on Friday Inaugurated the temporary campus of Kendriya Vidhyalaya in Kuchinda, located in the Sambalpur district Odisha. He also laid the foundation stone for its permanent building in Mantrimunda Village.  

With this inauguration, the number of Kendriya Vidhyalaya Operating under the Bhubaneswar region has increased to 71. It is noteworthy that in December 2024,the country, out of Which 8 were sanctioned for Odisha. The KV in Kuchinda is one of these newly approved school.

Addressed students and Teachers

After inaugurating the Kendriya Vidhyalaya the Education Minister addressed the students and teachers present at the venue. He stated that this initiative is a major step towards enhancing the quality of education and empowering the future of both Odisha and India. In the coming years. Kuchinda will play a role in shaping the education identify of the nation, he added.\


  PM Modi Realized the Dream of Kuchinda Residents

The education Minister expressed his heartfelt gratitude to Prime Minister Narendra Modi, stating that the people of Kuchinda had long dreamt to the efforts and vision of the Prime Minister.

The Education Minister expressed his heartfelt gratitude to Prime Minister Narendra Modi, stating that the people of Kuchinda had long dreamt of having a Kendriya Vidhyalaya in their region. That dream has now come true, thanks to the efforts and vision of the Prime Minister.

Nursery School to Begin Operations

Education Minister Dharmendra Pradhan also announced that from the current academic session, nursery classed will begin in the temporary campus of Kendriya Vidhyalaya, Kuchinda. Currently more than 200 students from class 1 to 5 will be studying at the school, and there are plans to increase this number to 1,200 in the future.

Schools to be developed under PM Shri Scheme

Highlighting that education in Kuchinda is a social responsibility, the Minister announced that under the PM Shri scheme, Six Schools in the region will be developed. Additionally, a Godavarish Mishra Model Primary school will be established in every panchayat. All high schools in the area will also be provided with internet and broadband connectivity to enhance digital education.    

 

वर्षों का सपना हुआ साकार: शिक्षा मंत्री ने कुचिंदा को दिया “केन्द्रीय विद्यालय” का तोहफा

 

संबलपुर। देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को ओडिशा के संबलपुर जिले के कुचिंदा में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया तथा मंत्रिमुंडा गांव में इसके स्थायी भवन की आधारशिला भी रखी।

इस उद्घाटन के साथ ही भुवनेश्वर संभाग के अंतर्गत संचालित केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर 2024 में देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालयों की स्थापना की घोषणा की गई थी, जिनमें से 8 विद्यालय ओडिशा में स्वीकृत किए गए हैं। इन्हीं में से एक कुचिंदा स्थित विद्यालय है।

छात्रों और शिक्षकों को किया संबोधित

केन्द्रीय विद्यालय के उद्घाटन के पश्चात शिक्षा मंत्री ने विद्यालय परिसर में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और ओडिशा के साथ देश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में कुचिंदा शिक्षा के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी ने कुचिंदा वासियों का सपना किया साकार

शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुचिंदा के लोगों का वर्षों पुराना सपना था कि उनके क्षेत्र में भी केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना हो। आज प्रधानमंत्री ने इस सपने को साकार किया है, जिसके लिए वे उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

नर्सरी स्कूल की होगी शुरुआत

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने घोषणा की कि चालू शैक्षणिक सत्र से केन्द्रीय विद्यालय कुचिंदा के अस्थायी भवन में नर्सरी कक्षा की भी शुरुआत की जाएगी और यहां कक्षा 1 से 5वीं तक के 200 से अधिक छात्र पढ़ाई करेंगे तथा भविष्य में इस संख्या को बढ़ाकर 1200 तक ले जाने की योजना है।

पीएम श्री योजना के तहत विकसित होंगे स्कूल

कुचिंदा में शिक्षा एक सामाजिक सरोकार बताते हुए उन्होंने घोषणा कि की पीएम श्री योजना के अंतर्गत क्षेत्र में 6 स्कूलों को विकसित किया जाएगा। साथ ही, हर पंचायत में गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय स्थापित करने की योजना है। इसके अलावा क्षेत्र के सभी हाई स्कूलों में इंटरनेट और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की भी व्यवस्था की जाएगी।

Friday, May 16, 2025

Inauguration of Kendriya Vidyalaya’s Temporary Campus in Athamallik; Foundation Stone Laid for Permanent Building

Angul: In a significant boost to the education sector, Union Education Minister Dharmendra Pradhan on Thursday inaugurated the temporary campus of Kendriya Vidhylaya (KV) in Athamallik, Angul district, Odisha and laid the foundation stone for its permanent building. He also dedicated several other development projects related to education in the region. 

KV Count in Odisha Reaches 70 

With the addition, the number of Kendriya vidyalayas under the Bhubaneswar division has now increased to70. Addressing the media after the event, the education minister said that there had been a persistent demand for KV in Athamallik from local residents, educationists and intellectuals. Recognizing the importance of this need, the central government approved the establishment of KV in the area. 

The starting from the current academic session, 200 students from classes 1st to 5th Would begin their education in the newly inaugurated temporary campus. He emphasized that the school Would not only offer high-quality education to local students but also reshape the educational landscape of Athamallik, He said.’

Minister Expresses Gratitude to the Prime Minister 

Education Minister Dharmendra Pradhan expressed heartfelt thanks to Prime Minister Narendra Modi, Stating “Among the 85 new Kendriya Vidhyalayas being opened across the country, one is being established here in Atthamallik. I sincerely thanks PM Modi for his approval and vision in taking education to every corner of the country. 


के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...