Wednesday, June 18, 2025

बूंदी को मिला केन्द्रीय विद्यालय का नया भवन, ओम बिरला ने किया उद्घाटन

बूंदी। लंबे इंतजार के बाद बूंदी को केन्द्रीय विद्यालय का स्थायी भवन मिल गया। 17 जून 2025 को लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा सांसद श्री ओम बिरला ने इसका उद्घाटन किया। पहले पुराने राजकीय भवन में संचालित हो रहे विद्यालय को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया परिसर मिल गया है।

इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि नया भवन न केवल छात्रों की संख्या में वृद्धि करेगा, बल्कि शिक्षा व खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता को बढ़ावा देगा। अस्थायी भवन में जहां 400 छात्र पढ़ते थे, अब स्थायी परिसर में 950 से अधिक छात्रों के नामांकन की क्षमता होगी। बता दें कि यह भवन 2023 में श्री बिरला द्वारा ही शिलान्यासित किया गया था। 

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...