Friday, January 31, 2025

Once again, Dhinidhi shines on the national stage!

Dhinidhi Desinghu, a Class 9 student from Kendriya Vidyalaya DRDO, Bengaluru, set a new national record in the 200-meter freestyle event at the 38th National Games held in Uttarakhand on January 30, 2025. At just 15 years old, she has achieved remarkable success in swimming, reaching new heights in the sport.

Earlier, in 2023, she won seven gold medals at the National Games in Goa—a testament to her hard work and dedication. In 2024, she competed at the World Championships in Doha and represented India in the U-15 category at the Paris Olympics. 

Through her consistent and outstanding performances, she has become an inspiration for Indian women athletes and a source of pride for KVS.

धिनिधि देसिंघु ने 38वीं राष्ट्रीय खेलों में रचा नया इतिहास!

केन्द्रीय विद्यालय डीआरडीओ, बंगलुरु में कक्षा 9 की छात्रा धिनिधि देसिंघु ने दिनांक 30 जनवरी 2025 को उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय खेलों में 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। महज 15 वर्ष की आयु में उन्होंने तैराकी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर कई नई ऊंचाइयों को छुआ है। धिनिधि ने इससे पहले वर्ष 2023 में गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों में 7 स्वर्ण पदक जीते थे, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम था। 

वर्ष 2024 में दोहा में आयोजित विश्व चौंपियनशिप में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही, उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश का मान बढ़ाया। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भाग लेने गए भारतीय दल में वे सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं।

धिनिधि देसिंघु अपने निरंतर अद्वितीय प्रदर्शन से भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

Wednesday, January 29, 2025

केवि इंफाल के प्रतिभाशाली जिम्नास्ट्स ने बढ़ाया मणिपुर का मान

केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1, इंफाल के छात्रों ने नेशनल एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप 2024-25 में शानदार प्रदर्शन कर मणिपुर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी 2025 तक जम्मू में आयोजित हुई थी। जूनियर कैटेगरी (आयु 15-17) में इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क का परिचय दिया।

कक्षा 12वीं की छात्रा अंजोरी पांगंबम ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर ट्रायो कैटेगरी में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि उनके बेहतरीन टीम वर्क को भी उजागर करती है।

इसी प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की छात्रा मलियानी कोंसम ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ट्रायो कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने में  अपनी महत्वपूर्ण  भागीदारी दिखाई । उनकी मेहनत और समर्पण टीम की सफलता के लिए बेहद अहम रहे।दोनों छात्राओं ने तिनसुकिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और अपने स्कूल तथा मणिपुर राज्य का मान बढ़ाया। इनकी यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उन लक्ष्यों को दर्शाती है, जो शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से प्रोत्साहित करती है।

अब इन चैंपियन्स  की नजर उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स पर है, जहां वे मणिपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनकी यह यात्रा प्रेरणादायक है, जो यह साबित करती है कि समर्पण और कड़ी मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Manipur’s Young Gymnastic Stars made KVS Proud

Students of Kendriya Vidyalaya No.1, Imphal, have made Manipur proud at the National Aerobic Gymnastics Championship 2024-25. The event was held in Jammu from 10th to 13th January 2025. Competing in the Junior Category (Age 15-17), these talented students displayed amazing skills and teamwork.


Anjori Pangambam, a Class XII student, won a Bronze medal in the Individual event. She also helped her team secure a Gold medal in the Trio category. Her performance showed both individual talent and strong teamwork.

Maliyani Konsam, a Class XI student, also shone brightly. She played a key role in winning the Gold medal in the Trio category. Her dedication and hard work were vital to the team’s success.

Both students represented the Tinsukia Region and have brought great pride to their school and the state of Manipur. Their achievements reflect the goals of NEP 2020, which promotes overall development and supports sports alongside academics.

The excitement continues as these champions prepare to represent Manipur at the 38th National Games in Uttarakhand this month. Their journey is an inspiration, proving that determination and effort can lead to success in any field.

Tuesday, January 28, 2025

के.वि. नं. 2 बेलगावी कैंट द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 पर दिल्ली में शानदर प्रदर्शन!

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, बेलगावी कैंट, कर्नाटक के बॉयज पाइप बैंड ने इस वर्ष 76वें गणतंत्र दिवस 2025 के दौरान विजय चौक पर प्रदर्शन कर केन्द्रीय विद्यालय संगठन का नाम रोशन किया है। अपनी शानदार प्रस्तुति से बैंड के प्रतिभागियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो केन्द्रीय विद्यालय संगठन परिवार के लिए गर्व का पल था।

इस प्रतिष्ठित मंच तक उनकी यात्रा की शुरुआत दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2024-25 से हुई, जहां उन्होंने अद्वितीय प्रदर्शन किया। इन युवाओं को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में और आर्मी रेजिमेंटल सेंटर्स के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस बैंड के विद्यार्थियों ने अनुशासन, प्रतिभा और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। यह असाधारण उपलब्धि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के लिए गर्व का कारण बनी है।

KV Belagavi Band at Republic Day Parade 2025!

The Boys Pipe Band of PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2, Belagavi Cantt, Karnataka, showcased their performances at Vijay Chowk on the occasion of 76th Republic Day Parade 2025.

Their journey to this prestigious stage began with an outstanding performance at the National School Band Competition, held at Major Dhyan Chand National Stadium, New Delhi. Trained under the expert guidance of skilled instructors and supported by Army Regimental Centres, these young musicians showcased remarkable discipline, talent, and dedication. This extraordinary achievement has brought immense pride to Kendriya Vidyalaya Sangathan.

Celebration of Knowledge with Valour: Parakram Diwas.

 The Kendriya Vidyalaya Sangathan organized a nationwide quiz competition.

The history of India is filled with indelible tales of struggles and sacrifices. Every part of this land bears testimony to valor and sacrifice. Countless brave sons born on this sacred soil gave up their lives to break the chains of slavery. Whenever we remember our freedom fighters and brave martyrs, the name of Netaji Subhas Chandra Bose is mentioned with pride. His struggle and sacrifice continue to inspire us to this day.

The birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose is celebrated across the country as Parakram Diwas. This day not only reminds us of his bravery but also inspires us to remain committed to our duties. To make this year’s Parakram Diwas special, unique events were organized in all Central Schools across the country.


Nationwide Quiz Competition

On this occasion, the Kendriya Vidyalaya Sangathan organized a grand national quiz competition, in which students from 580 Kendriya Vidyalayas, 134 Navodaya Vidyalayas, and other state board schools participated. To motivate the children, the competition began with the screening of five special episodes from the series "Bhartiya Hain Hum." These episodes were based on the lives of the nation’s great freedom fighters. Through these episodes, students not only gained historical knowledge but also developed a sense of patriotism and respect for Netaji Subhas Chandra Bose.

Participants Received the 'Exam Warrior' Book

Afterward, questions based on these episodes were asked to test the students' knowledge and awareness. The main objective of this event was to increase awareness among students about initiatives like 'Pariksha Pe Charcha' and to meaningfully celebrate the birth anniversary of Netaji.

At the end of the program, all participating students were presented with the "Exam Warrior" book, written by Prime Minister Narendra Modi. The top three winners were separately honored with awards. Additionally, all participants were given digital certificates.

Friday, January 24, 2025

शौर्य के साथ ज्ञान का उत्सव: पराक्रम दिवस

केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने आयोजित की राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

भारत का इतिहास संघर्षों और बलिदानों की अमिट कहानियों से भरा पड़ा है। यहां की हर भूमि शौर्य और त्याग की गवाही देती है। इसी पावन धरती पर जन्मे अनगिनत वीर सपूतों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। जब भी हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों का स्मरण करते हैं, तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम गर्व के साथ लिया जाता है। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी हमें प्रेरणा देता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को देशभर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें न केवल उनकी वीरता की याद दिलाता है, बल्कि हमें प्रेरित करता है कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें। इस वर्ष पराक्रम दिवस को विशेष बनाने के लिए देशभर के सभी केन्द्रीय विद्यालयों में अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए गए।


राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 567 केन्द्रीय विद्यालय ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत बच्चों को प्रेरित करने के लिए ‘भारत हैं हम’ नामक सीरीज के पाँच विशेष एपिसोड दिखाने से हुई। ये एपिसोड देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित थे। इनकी सहायता से विद्यार्थियों को न केवल इतिहास की जानकारी दी गई, बल्कि उनके मन में देशभक्ति और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति आदर का भाव भी उत्पन्न किया गया।

प्रतिभागियों को मिली एग्जाम वॉरियर पुस्तक

इसके बाद, इन एपिसोड्स पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिससे बच्चों के ज्ञान और जागरूकता का परीक्षण किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच 'परीक्षा पे चर्चा' जैसी पहल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नेताजी की जयंती को सार्थक रूप में मनाना था।

कार्यक्रम के अंत में उपस्तित सभी प्रतिभोगियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रचित एग्जाम वॉरियर पुस्तक प्रदान की गई तथा प्रथम तीन विजेताओं को अलग से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभोगियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान कियो गए। 

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...