Cuttack: On 23rd August, Hon’ble Union Minister of Education Shri Dharmendra Pradhan laid the foundation stone for the construction of Kendriya Vidyalaya No. 2, Cuttack. On this occasion, he said that the establishment of the school will give a new direction to quality education in the region and provide students with a better academic environment.
Monday, August 25, 2025
Education Minister lays foundation stone of Kendriya Vidyalaya in Cuttack
23 अगस्त: मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, कटक के निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
Wednesday, August 13, 2025
Invitation from the President of Bharat
Lumding: Km. Sanvi Sharma, a student of Kendriya Vidyalaya NFR Lumding, has Received a special opportunity. As a Participant in the Prerana programme of the Ministry of Education, Government of India, she has been invited to attend the ‘At-Home Reception’ at Rashtrapati Bhavan on August 15, 2025. This invitation is a moment of pride and inspiration for her.
भारत की राष्ट्रपति से मिला निमंत्रण
लुमडिंग। केन्द्रीय विद्यालय एनएफआर लुमडिंग की छात्रा कु. सान्वी शर्मा को एक विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के ‘प्रेरणा’ कार्यक्रम की प्रतिभागी के रूप में उन्हें 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट-होम रिसेप्शन’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह निमंत्रण उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
Subrahmanya Wins 7 Medals in Swimming
Ahmedabad: At the 51st Junior National Aquatic Championship held in Ahmedabad, Subrahmanya Jeevamsh, a Class IX student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya Malleswaram, showcased his exceptional swimming skills. He bagged a total of 7 medals in the competition, including 3 gold, 1 silver, and 3 bronze.
तैराकी में सुब्रह्मण्य ने जीते 7 पदक
अहमदाबाद: अहमदाबाद में आयोजित 51वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैम्पियनशिप में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मल्लेश्वरम के कक्षा 9 के छात्र सुब्रह्मण्य जीवम्श ने तैराकी में अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिनमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
Harshitha Lakshmi Secures Second Position in Painting Competition
Coimbatore: Kumari A. T. Harshitha Lakshmi, a Class IX student of PM SHRI Kendriya Vidyalaya Coimbatore, brought laurels to the KVS by winning the second prize in the painting competition on the theme “Human-Elephant Coexistence,” organised by the National Museum of Natural History.
हर्षिता लक्ष्मी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
कोयंबटूर: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोयंबटूर की कक्षा 9 की छात्रा कु. ए. टी. हर्षिता लक्ष्मी ने नेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री द्वारा आयोजित “मानव-हाथी सहअस्तित्व” विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर के.वि.सं.का गौरव बढ़ाया।
Lochan Chettri Wins Gold Medal in Asian Yogasana Sports Championship
Dubai: In the 6th Asian Yogasana sports Championship held in Dubai From August 6 to 11, 2025, Master Lochan Chettri, a student of Pm Shri Kendriya Vidyalaya Kokrajhar, Guwahati, brought glory to the nation by winning a gold medal. Lochan showcased his exceptional skill and remarkable balance to emerge victorious in the competition.
लोचन छेत्री ने एशियाई योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण
दुबई। 6 से 11 अगस्त 2025 के बीच दुबई में आयोजित छठी एशियाई योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोकराझार, गुवाहटी के छात्र मास्टर लोचन छेत्री ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। लोचन ने अपने उत्कृष्ट कौशल और अद्भुत संतुलन का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में बाजी मारी।
Tuesday, August 12, 2025
Phalodi to Soon Get the Gift of a Kendriya Vidyalaya
Phalodi: The Central Government approved 9 new Kendriya Vidyalayas out of 85 in Rajasthan. One of these, Kendriya Vidyalaya, will soon be established in Phalodi. To provide quality education for the students of Phalodi, the school will commence its academic session in the initial phase with classes from Grade 1 to Grade 5. Through this initiative, Kendriya Vidyalaya Sangathan will enable children from Phalodi and its surrounding areas to benefit from modern facilities, trained teachers, and an education focused on holistic development.
फलोदी को जल्द मिलेगा केन्द्रीय विद्यालय का तोहफा
फलोदी: केन्द्र सरकार द्वारा अनुमोदित 85 नये केन्द्रीय विद्यालयों में से 9 विद्यालय राजस्थान के लिए प्रस्तावित हैं। इन्हीं में से एक केन्द्रीय विद्यालय जल्द ही फलोदी में स्थापित होने जा रहा है। फलोदी के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह विद्यालय प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के साथ अपना शैक्षणिक सत्र शुरू करेगा। के.वि.सं. के इस कदम से फलोदी व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षित शिक्षकों और समग्र विकास पर आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।
Monday, August 11, 2025
Hajipur Kendriya Vidyalaya to Get Permanent Building
Hajipur: After a long wait of 20 years, the dream of Hajipur residents and students to have their own Kendriya Vidyalaya building is finally coming true. On August 10, 2025, Union Minister of Food Processing Industries and Member of Parliament from Hajipur, Shri Chirag Paswan, performed the Bhoomi Poojan (foundation stone-laying ceremony) for the permanent building of the Kendriya Vidyalaya. On this occasion, Union Education Minister Shri Dharmendra Pradhan joined virtually and described it as a historic day for Hajipur. He said that the foundation of the Kendriya Vidyalaya in Hajipur will provide better educational facilities for the children here and brighten their future.
हाजीपुर केन्द्रीय विद्यालय को मिलेगा स्थायी भवन, केन्द्रीय मंत्री ने किया भूमि पूजन
हाजीपुर: 20 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार हाजीपुर वासियों और विद्यार्थियों का अपना केन्द्रीय विद्यालय भवन का सपना साकार होने जा रहा है। 10 अगस्त 2025 को केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं हाजीपुर से सांसद श्री चिराग पासवान ने केन्द्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री मा. श्री धर्मेन्द्र प्रधान वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इसे हाजीपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर में केन्द्रीय विद्यालय के शिलान्यास से यहां के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।
KV Students Celebrated Raksha Bandhan With President Smt.Droupadi Murmu
New Delhi: On the occasion of Raksha Bandhan, a festival celebrated to honor the sacred bond between brothers and sisters, the students and teachers of Dr. Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya paid a courtesy visit to Hon’ble President Smt. Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan and celebrated this festival of goodwill, affection, and mutual respect. On this occasion, the students Dressed in traditional attire.
के.वि. के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ मनाया रक्षाबंधन
नई दिल्ली: भाई-बहन के पवित्र बंधन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले त्यौहार रक्षाबंधन पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की और सद्भावना, स्नेह एवं पारस्परिक सम्मान के इस उत्सव का जश्न मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर अपने उत्साह और आनंद को प्रकट किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)
के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार
नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...








.jpeg)






