इस अवसर पर उनके साथ शिक्षा एवं पूर्वात्तर
क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, दिल्ली
सरकार के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता श्री संजय कुमार, आयुक्त
के.वि.सं. श्रीमती निधि पाण्डे सहित शिक्षा मंत्रालय के अनेक वरीय अधिकारी उपस्थित
रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण
संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
इस अभियान के अंतर्गत श्री प्रधान ने देश
भर के स्कूलों को इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित
किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाएं
और उसकी सेल्फी ईको क्लब पोर्टल पर साझा करें। इसके लिए छात्रों को ई-सर्टिफिकेट देकर सन्मानित भी
किया जाएगा।
ईको क्लब पोर्टल और माइक्रोसाइट का
शुभारंभ
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने "एक पेड़
मां के नाम 2.0" अभियान की समर्पित माइक्रोसाइट, विशेष शैक्षिक माड्यूल, और ईको क्लब
फॉर मिशन लाइफ वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। यह पोर्टल देशभर के 14.7 लाख
स्कूलों में संचालित ईको क्लब गतिविधियों की निगरानी करेगा। इसी के साथ ईको क्लब वर्ष
2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद करेगा।

No comments:
Post a Comment