मुंबई। सनातन संस्कृति एवं योग सेवा संघ द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित ‘सूर्यनमस्कार मैराथन-2025’ में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय छत्रपति संभाजीनगर कैंट में द्वितीय कक्षा की छात्रा कुमारी अक्षरा बालासाहेब काले ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। उन्होंने 576 सूर्यनमस्कार पूरे कर चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस खिताब अपने नाम किया। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उन्हें ₹21,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी अक्षरा के नाम की संस्तुति की गई है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment