भुवनेश्वर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सीआरपीएफ भुवनेश्वर के प्रतिभाशाली छात्र कृष्णनेंदू राहुल ने यूपीयू 2025 अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि देश का नाम भी गौरवांवित किया। कृष्णनेंदू ने अपनी गहन सोच, सशक्त लेखन शैली और संवेदनशील अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों को अत्यंत प्रभावित किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार स्वरूप 25,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों को भी सृजनात्मक लेखन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्र को बधाइ देने वालों का तांता लगा हुआ है।

No comments:
Post a Comment