मुंबई, 2 जून: स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री संजय कुमार ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 12वें वार्षिक उपायुक्त सम्मेलन के अवसर पर मुंबई स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आईएनएस हमला का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान श्री कुमार ने के.वि.सं. द्वारा पीएम श्री योजना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।
इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने पीएम श्री
योजना की मुख्य विशेषताओं को रचनात्मक कव्वाली के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे सभी उपस्थितजनों से भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का
भी आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई क्षेत्र के विभिन्न
केन्द्रीय विद्यालयों के छात्रों ने अपने नवाचारों और प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित
किया। श्री कुमार के साथ इस दौरे में के.वि.सं. की आयुक्त श्रीमती निधि पाण्डेय और
के.वि.सं. मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई के वरिष्ठ
अधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment