जयपुर। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले केन्द्रीय विद्यालय जालोर के छात्र विहान राज सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। विहान ने रूस की राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्को वुशु स्टार चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विहान राज सक्सेना की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

No comments:
Post a Comment