हैदराबाद। के.वि.सं. हैदराबाद संभाग के पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय अनंतपुर में कक्षा-3 की छात्रा एस. नवनी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल को न केवल सफलतापूर्वक अपनाया, बल्कि उसे एक प्रेरणादायक मिशन का रूप भी दिया। महज 9 वर्ष की उम्र में नवनी ने अपने खर्च पर 257 पौधे लगाए और 2500 से अधिक पौधे आम लोगों में वितरित किए। इस कार्य के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के साथ-साथ धरती माँ के प्रति प्रेम, स्नेह और देखभाल का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अद्वितीय पहल की सराहना करते हुए मा. शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने नवनी से शिष्टाचार भेंट कर उसके प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।

No comments:
Post a Comment