Tuesday, May 27, 2025

Proud KVian: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लवन्य रावत ने जीता रजत पदक

 

नई दिल्ली। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एएफएस लाइटकोर, शिलॉन्ग की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा लवन्य रावत ने खेलों के क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लवन्य ने दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

लवन्य रावत की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल पीएम श्री केवि लाइटकोर, शिलॉन्ग का नाम राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है, बल्कि मेघालय राज्य के युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित करने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...