धारवाड़। केन्द्रीय विद्यालय के छात्र निरंतर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई पहल "मेरा अमृत स्टेशन" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में केन्द्रीय विद्यालय, धारवाड़ की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
पीएम श्री केन्द्रीय
विद्यालय, धारवाड़ की कक्षा तीन की छात्रा रोशनी ने चित्रकला
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा
सुरभि वी. जी. ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और भाषण प्रतियोगिता
में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया। दोनों छात्राओं की
इस उपलब्धि पर कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने उन्हें सम्मानित किया और
उनकी कला व अभिव्यक्ति क्षमता की सराहना की।

No comments:
Post a Comment