Monday, May 26, 2025

कोयले की धरती अब ज्ञान की राजधानी — तालचेर में केन्द्रीय विद्यालय का उद्घाटन

 

अंगुल। अविभाजित ढेंकनाल जिले और वर्तमान अंगुल जिले के समृद्ध क्षेत्र तालचेर रत्नाघरवा को आखिरकार केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है। कोयला खदानों के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 23 मई 2025 को तालचेर में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का उद्घाटन किया, साथ ही मुहलपल्ली में इसके स्थायी भवन की आधारशिला भी रखी।

तालचेर में इस नये केन्द्रीय विद्यालय के खुलने के साथ ही ओडिशा में केवी की कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इस विद्यालय के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

लंबे समय से थी क्षेत्र को केवी की आवश्यकता

उद्घाटन समारोह के दौरान श्री प्रधान ने कहा कि तालचेर क्षेत्र के विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तालचेर को अब तक कोयला भंडार के लिए जाना जाता था, वही अब शैक्षिक राजधानी के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से यहां केन्द्रीय विद्यालय की मांग कर रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह निर्णय लिया। श्री प्रधान ने कहा, “प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते तालचेर को केन्द्रीय विद्यालय का तोहफा मिला है।”

शैक्षिक माहौल को मिलेगा बढ़ावा

इस नये केन्द्रीय विद्यालय के शुरू होने से तालचेर में शैक्षणिक वातावरण और भी सुदृढ़ होगा। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और स्मार्ट शिक्षा प्राप्त होगी और वे देश-दुनिया की जानकारी से अवगत हो सकेंगे।

 

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...