ढेंकानाल: ओडिशा के ढेंकानाल जिले के कामाख्यनगर क्षेत्र के जन्तारिबोल में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 23 मई 2025 को भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के स्थायी भवन की आधारशिला भी रखी।
यह
विद्यालय ओडिशा में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत आठ नए केन्द्रीय विद्यालयों में
से पांचवां है। इसके आरंभ होने के साथ ही भुवनेश्वर संभाग के अंतर्गत संचालित
केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।
श्री प्रधान ने ढेंकानाल की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा, “यह भूमि वीरता की प्रतीक है। यह क्षेत्र शहीद बाजी राउत, बैष्णव चरण पटनायक, गजट गांधी, सारंगधर दास, महेश चंद्र सुबाहु सिंह और मूसा मलिक जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि रहा है। कामाख्यनगर का यह केन्द्रीय विद्यालय विद्यार्थियों को इन महान सपूतों के त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के वीर सपूतों के विचारों और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।



No comments:
Post a Comment