Tuesday, November 3, 2026

नई उम्मीदें, नए सपने और सीखने की नई शुरुआत

 

रांची: झारखंड के बरकट्ठा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हुई। 3 नवंबर 2026 को नवस्थापित केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा में ‘विद्या प्रवेश’ कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार की माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा की केंद्रीय विद्यालय बरकट्ठा का शुभारंभ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। उनके चेहरों पर नए विद्यालय, नए साथियों और सीखने के नए अनुभवों को लेकर उत्साह और खुशी देखने को मिली। ‘विद्या प्रवेश’ के माध्यम से बच्चों को विद्यालयी जीवन से परिचित कराने और सीखने के प्रति उनमें रुचि जगाने की दिशा में एक नई पहल की गई।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...