Sunday, November 1, 2026

श्रमदान से स्वच्छता का संकल्प, पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मस्जिद मोठ में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL) के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त श्री विकास गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय और केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण भी किया गया। इसके साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कचरे के सही निपटान और पर्यावरण के अनुकूल आदतों के प्रति जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...