Friday, November 13, 2026
रंगमंच से गूंजा समावेशिता और समानता का संदेश
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय समावेशी रंगमंच उस्तव का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्रालय की इस पहल
में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न संभागों से आई विद्यार्थी टीमों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस महोत्सव में
विद्यार्थियों ने रंगमंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार
प्रदर्शन किया। विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने समाज में समानता, आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सभी को समान अवसर देने का महत्वपूर्ण संदेश
दिया। इन प्रस्तुतियों ने यह भी दर्शाया कि हर बच्चा अपनी अलग पहचान, क्षमता और प्रतिभा रखता है तथा सभी को आगे बढ़ने के समान
अवसर मिलने चाहिए। यह आयोजन केवल
विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच नहीं बना, बल्कि उन्हें एक-दूसरे को
समझने, विविधताओं को स्वीकार
करने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की सीख देने का अवसर भी बना।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार
नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...

No comments:
Post a Comment