Wednesday, September 23, 2026

आयुर्वेद से स्वस्थ कल की ओर बढ़ते केन्द्रीय विद्यालय

देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में 23 सितंबर 2026 को 11वाँ आयुर्वेद दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” थीम तथा “एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: प्रमाण, नवाचार और समग्र देखभाल के माध्यम से आयुर्वेद विज्ञान का एकीकरण” टैगलाइन पर आधारित इस वर्ष के आयोजन में विद्यार्थियों को आयुर्वेद, स्वास्थ्य और सतत जीवनशैली के महत्व से परिचित कराने के लिए विद्यालयों में विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं, नाट्य प्रस्तुतियों, वाद-विवाद, निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। स्वस्थ जीवनशैली और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक एवं औषधीय पौधों के रोपण में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...