Wednesday, September 30, 2026

हिन्दी माह: भाषा, संस्कृति और विरासत का उत्सव

भारत की भाषाई विविधता उसकी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है और हिन्दी इस विविधता को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है। हिन्दी के महत्व, समृद्ध साहित्य और अभिव्यक्ति-परंपरा से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को जोड़ने के उद्देश्य से केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 1 से 30 सितंबर 2026 तक हिन्दी माह का आयोजन किया गया। हिन्दी को प्रोत्साहन नई दिल्ली स्थित के.वि.सं. मुख्यालय में 1 सितंबर को के.वि.सं. आयुक्त श्री विकास गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर हिन्दी माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी को भारतीय संस्कृति, भावनात्मक एकता और राष्ट्रीय जुड़ाव की सशक्त भाषा बताते हुए सभी को हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। माह के दौरान मुख्यालय में कर्मचारिया के लिए सुलेख, कंप्यूटर पर हिन्दी टंकण, निबंध लेखन और कविता पाठ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री के संदेश एवं आयुक्त महोदय की अपील का वाचन किया गया। साथ ही, हिन्दी कार्यशाला एवं हिन्दी पुस्तकों पर चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग तथा हिन्दी साहित्य के पठन को प्रोत्साहित किया गया। हिन्दी माह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 30 सितंबर 2026 को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया।
केन्द्रीय विद्यालयों में हिन्दी उत्सव देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण और सुलेख सहित अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ऑनलाइन मंचों के माध्यम से भी विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें हिन्दी भाषा एवं साहित्य से जोड़ा। हिन्दी माह ने यह संदेश दिया कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, भावनात्मक एकता और राष्ट्रीय जुड़ाव की महत्वपूर्ण आधारशिला भी है।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...