Thursday, September 17, 2026
के.वि.सं. (मु.) में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
केन्द्रीय विद्यालय संगठन के मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए 17 सितंबर 2026 को मिनिमल एक्सेस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में आंखों और दांतों की जांच, रक्तचाप, मधुमेह तथा आवश्यक रक्त जांच की गई। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कर्मचारियों को CPR का प्रदर्शन भी करके दिखाया। इसके माध्यम से कर्मचारियों को आपात स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक कौशल की जानकारी दी गई। यह पहल के.वि.सं. की ओर से अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, जागरूकता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार
नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...

No comments:
Post a Comment