फलोदी: केन्द्र सरकार द्वारा अनुमोदित 85 नये केन्द्रीय विद्यालयों में से 9 विद्यालय राजस्थान के लिए प्रस्तावित हैं। इन्हीं में से एक केन्द्रीय विद्यालय जल्द ही फलोदी में स्थापित होने जा रहा है। फलोदी के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह विद्यालय प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के साथ अपना शैक्षणिक सत्र शुरू करेगा। के.वि.सं. के इस कदम से फलोदी व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षित शिक्षकों और समग्र विकास पर आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।

No comments:
Post a Comment