हाजीपुर: 20 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार हाजीपुर वासियों और विद्यार्थियों का अपना केन्द्रीय विद्यालय भवन का सपना साकार होने जा रहा है। 10 अगस्त 2025 को केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं हाजीपुर से सांसद श्री चिराग पासवान ने केन्द्रीय विद्यालय के स्थायी भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री मा. श्री धर्मेन्द्र प्रधान वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इसे हाजीपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर में केन्द्रीय विद्यालय के शिलान्यास से यहां के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी और उनका भविष्य उज्जवल होगा।

No comments:
Post a Comment