नई दिल्ली: भाई-बहन के पवित्र बंधन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले त्यौहार रक्षाबंधन पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की और सद्भावना, स्नेह एवं पारस्परिक सम्मान के इस उत्सव का जश्न मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर अपने उत्साह और आनंद को प्रकट किया।

No comments:
Post a Comment