केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक वीर बाल दिवस को पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाता है। यह विशेष सप्ताह अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के तीन पुत्रों की शहादत की याद में मनाया जाता है। उनके चार बेटे थे साहिबजादा अजीत सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह, साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह। इन नन्हें शूरवीरों ने मुगल साम्राज्य के जुल्म और अन्याय के खिलाफ अपनी निडरता से खड़े होकर न केवल अपने धर्म की रक्षा की, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को साहस, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन इस मौके पर एक डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन करता है, जो सभी क्षेत्रीय स्कूलों में प्रसारित की जाती है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थी इन वीर शहीदों के जीवन, उनके बलिदान और उनके धैर्य की कहानियों से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। यह प्रदर्शनी सिर्फ इतिहास के पन्नों को पढ़ने भर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह छात्रों के दिलों में देशभक्ति, साहस और कर्तव्यबोध की भावना को गहराई से अंकित करती है।
इस हफ्ते के दौरान, विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कि निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताएँ और संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाता है, जिनके जरिए छात्र इन वीर बालकों की शहादत और साहस को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। वीर बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि सच्ची वीरता उम्र की मोहताज नहीं होती, और अपने सिद्धांतों के लिए लड़ने का साहस ही जीवन की सबसे बड़ी जीत होती है। यह दिवस हमें बलिदान, धैर्य और आत्मसमर्पण की अनमोल सीख देता है, जो हमारे जीवन को सही दिशा में प्रेरित करता है।

No comments:
Post a Comment