1948 में, भारत सरकार ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण का अमूल्य तोहफा दिया, जिसका नाम है राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के मन में राष्ट्र सुरक्षा की भावना को मजबूत किया गया और उन्हें सशस्त्र बलों के लिए तैयार किया गया। इसी दिशा में, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भी केवल किताबी ज्ञान पर नहीं रुका, अपितु राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के ज़रिए विद्यार्थियों को सेना में जाने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय कैडेट कोर की इन गतिविधियों में भाग लेते हुए विद्यार्थी:
- शारीरिक प्रशिक्षण- दौड़, परेड, और ड्रिल्स के माध्यम से शारीरिक फिटनेस बढ़ाई जाती है।
- सैन्य अभ्यास- बुनियादी हथियारों का प्रशिक्षण और फील्ड क्राफ्ट सिखाया जाता है।
- नेतृत्व विकास- नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क पर जोर दिया जाता है।
- सामाजिक सेवा- स्वच्छता अभियान, रक्तदान, और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं।
- कैम्पिंग और एडवेंचर- ट्रैकिंग, पैरासेलिंग, और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं।
- राष्ट्र सेवा- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का भाव विकसित किया जाता है।


This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDelete