Thursday, December 11, 2025

के.वि. के विद्यार्थियों की बहुभाषी प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2025: भारतीय भाषा उत्सव के अंतिम दिवस महान कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित नेशनल बाल भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अधिकारियों की उपस्थिति में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम, कथक, ओड़िसी तथा विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही, विद्यार्थियों ने कई भारतीय भाषाओं में कविता पाठ और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने उत्सव को न केवल भाषाई विविधता का जीवंत उदाहरण बनाया, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का सुंदर संगम भी प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...