कोरबा। आदि देव कला संस्थान, जबलपुर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर की संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता ‘रेवा महोत्सव’ में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, एनटीपीसी कोरबा में अध्ययनरत प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय विभूति सम्मान से नवाज़ा गया।
इशिता को यह सम्मान कला एवं संस्कृति के प्रति उनके समर्पण भाव के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर इशिता ने अपनी विशेष नृत्य प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने रायगढ़ घराने की बोल बंदिशों के साथ 150 चक्करों की अद्भुत एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय की छात्रा इशिता ने पूर्व में
मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर
भारत एवं केंद्रीय विद्यालय का गौरव भी बढ़ाया है।


No comments:
Post a Comment