Friday, May 2, 2025

कोडिंग से लिखी सफलता की कहानी: कक्षा 10 के छात्र विशारद उपाध्याय ने बनाया AI मॉडल, जीते ₹1.5 लाख

लखनऊ। केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी अपनी कला और कौशल के दम पर देशभर के अन्य स्कूलों के छात्रों की तुलना में कहीं आगे हैं, जिसका उदाहरण हमे एक बार फिर देखने को मिला है। केन्द्रीय विद्यालय गोमतीनगर, लखनऊ में 10 वीं कक्षा के छात्र विशारद ने कॉन्वोल्यूशन न्यूरल नेटवर्क (CNN) का उपयोग करते हुए रीढ की हड्डी की चोटों का पता लगाने और वर्गीकृत करने के लिए एक एआई मॉडल बनाया है, जिसके लिए विशारद ने हॅकोफिएस्टा 6.0 में ₹1.5 लाख का पुरस्कार जीता। बता दें कि यह प्रतियोगिता बुधवार को यूपी सरकार और आईआईआईटी लखनऊ द्वारा आयोजित की गई थी।

केन्द्रीय विद्यालय गोमतीनगर के छात्र विशारद ने कहा कि “रीढ की हड्डी” की चोटों का एक्स-रे से  पता लगाना बेहत मुश्किल है,जिसके लिए अक्सर एमआरआई या सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है। चूंकि ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा वाले डायग्नोस्टिक सेंटर उलब्ध नहीं है इसलिए मेरा एआई मॉडल प्रोटोटाइप एक्स- रे इमेज से रीढ़ की चोटों का पता लगाने में सक्षम है और यह अत्यधिक सटीक है।

विशारद ने अपनी उलब्धि के विषय में बताते हुए कहा कि यह मॉडल सात प्रकार की चोटों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनमें ऑस्टियोफाइट्स, डिस्क स्पेस नैरोइंग, सर्जिकल इम्लांट, फोरामिनल स्टेनोसिस, स्पोंडिलो लिस्थेसिस और वर्टिब्रल कौलेप्स शामिल है

कोडिंग से लिखी उपलब्धि की दास्तान

10 वर्ष की आयु से कोडिंग शुरू करने वाले विशारद की प्रेरणा उनकी बड़ी बहन प्रिया उपाध्याय है, जिन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स किया है। विशारद ने कहा कि मैंने अपनी बड़ी बहन से प्रेरित होकर कोडिंग की शुरूआत की, जिसमें मैं काफी समय बिताता हूं वहीं, मेरे परिवार के सदस्य मुझे 10वीं की बोर्ड परीक्षा पर ध्यान केंदित करने के लिए कहते हैं, लेकिन मैं दोनों को समय देता हूं।

कंप्यूटर साइंस और एआई के बारे में सीखने की है इच्छा

विशारद अपने करीयर के विषय में बात करते हुए कहते हैं कि मुझे कक्षा 12वीं के बाद ऐसी यूनिवर्सिटी में जाना है जहां से मैं कंप्यूटर साइंस और एआई की जानकारी प्राप्त कर सकूं और इस पर रिसर्च कर सकूं। बता दें कि विशारद के पिता दिनेश कुमार उपाध्याय भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत हैं तथा अब एक वकील के रूप में कार्यक्रत हैं, जबकि उनकी मां अलका उपाध्याय एक शिक्षिका हैं।

 

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...