Friday, May 9, 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: केवी शिलॉन्ग के छात्र देवराज ने तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक


पटना। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के छात्रों ने अपने अद्वितीय कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। इसी क्रम में केन्द्रीय विद्यालय नेहू, शिलॉन्ग के कक्षा 12 के छात्र मास्टर देवराज मोहपात्रा  ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

देवराज मोहपात्रा ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में तीरंदाजी की 70 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि सम्पूर्ण केन्द्रीय विद्यालय परिवार को गौरवांवित किया है।

क्या है खेलो इंडिया यूथ गेम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में से एक, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, देश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक बड़ा मंच प्रदान कर रही है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूल और 21 वर्ष से कम उम्र के कॉलेज के छात्रों को अपने छुपे हुए खेल कौशल को उजागर करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों- अंडर-17 और अंडर-21  में आयोजित किया जाता है, जिससे अधिकतम युवा इसमें भागीदारी कर सकें।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स से विद्यार्थियों को फायदा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत, देश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हजारों छात्र-खिलाड़ियों को सरकार की ओर से ₹5 लाख तक की वार्षिक छात्रवृत्ति, पेशेवर प्रशिक्षण, पोषण संबंधी सलाह और उच्च गुणवत्ता वाले खेल संसाधनों की सुविधा दी जाती है।यही नहीं, इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का भी मौका मिलता है। कई खिलाड़ियों को खेल अकादमियों में प्रवेश, सरकारी प्रायोजन, और स्पॉन्सरशिप के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपने खेल जीवन को एक स्थिर करियर में बदल सके।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...