भारत के पूर्वत्तर राज्य असम में छात्रों के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए "बियॉन्ड द लैब" प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्वावाधान में किया गया, जहां एक बार फिर केन्द्रीय विद्यालय के छात्र ने अपनी कुशलता का परिचय दिया। पीएम श्री खानापारा में कक्षा 7 के छात्र व ATAL टिंकरिंग लैब के सक्रिय सदस्य नीलोत्पल कोंच ने असम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित "बियॉन्ड द लैब" कार्यक्रम में अपने कौशल से फर्स्ट प्राइज अपने नाम किया।
"नीलोत्पल ने अपनी कार्यकुशलता के बल पर IoT इनोवेशन के लिए ₹30,000 का नकद पुरस्कार जीता, साथ ही उन्हें सिंगापुर में इंटर्नशिप करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। उनकी यह उपलब्धि युवा मस्तिष्क की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है और भविष्य के लिए तैयार इनोवेटर्स को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें विकसित करने में ATAL टिंकरिंग लैब्स की भूमिका को उजागर करती है।"


No comments:
Post a Comment