Wednesday, February 12, 2025

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया के.वि. चंदेरी के नए भवन का उद्घाटन

9 फरवरी 2025 को केंद्रीय संचार और पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिला स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चंदेरी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। इस समारोह में मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री श्री राकेश शुक्ला, और चंदेरी के विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “चंदेरी को इस केंद्रीय विद्यालय के रूप में हम एक मजबूत शिक्षा केंद्र बना रहे हैं, जो भारत की युवा शक्ति का खजाना बनेगा। यहां छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकें।” श्री सिंधिया ने यह भी बताया कि अशोक नगर देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं।

इस विद्यालय भवन के निर्माण से 1000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह विद्यालय भवन 10 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें कुल 45 कक्ष हैं, जिनमें 24 कक्षाएं, 3 साइंस लैब, 2 कंप्यूटर लैब व अन्य कक्ष शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...