आद्र भूमि संरक्षण विषय पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोण्डा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों और विद्यालय की टीम को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की कक्षा 7वीं की छात्रा श्रद्धा मौर्या ने चित्रकला प्रतियोगिता में और कक्षा 9 की छात्रा अदिति लागुरी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए ₹3000 की राशि और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यालय की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में भी द्वितीय पुरस्कार हासिल किया, जिसके लिए टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

No comments:
Post a Comment