उनकी उपलब्धि और भी विशेष इस कारण बन गई क्योंकि उन्होंने 3 राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड तोड़े, जिससे स्विमिंग में नए मानक स्थापित हुए हैं। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ने हर इवेंट में अपनी छाप छोड़ी, और उनकी इस शानदार जीत ने देशभर के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।
भारतीय खेलों की एक अद्वितीय आइकन पी.टी. उषा से यह पुरस्कार प्राप्त करना धिनिधि के लिए गर्व की बात है। धिनिधि भारतीय खेलों के क्षेत्र में एक उज्जवल सितारे के रूप में उभर रही हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी के तौर पर भारत की तरफ से स्विमिंग में भागीदारी की थी।
धिनिधि की यह विजय न केवल उनके व्यक्तिगत उत्कर्ष को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि देशभर में केन्द्रीय विद्यालयों में खेलों पर जो विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उसके सद्परिणाम सामने आने लगे हैं। केन्द्रीय विद्यालयों से निकले खिलाड़ी अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना परचम लहरा चुके हैं।

No comments:
Post a Comment