मैरी कॉम ने बताया कि
कैसे उन्होंने पहले से चली आ रही इस धारणा को चुनौती दी कि मुक्केबाजी महिलाओं का
खेल नहीं है, उन्होंने न केवल अपने लिए बल्कि पूरे देश की महिलाओं के लिए
सामाजिक धारणाओं को चुनौती दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सलाह, “खुद को आगे बढ़ाने की
कोशिश करें” का हवाला देते हुए उन्होंने एक बेटी, पत्नी और मां के रूप
में अपने 20 साल के सफ़र के बारे
में बताया। उन्होंने कड़ी मेहनत के महत्व पर बल देते हुए कहा कि समर्पण और दृढ़ता ही सफलता के चालक हैं।
सुहास यतिराज ने छात्रों को डर जैसी नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण
पाने के लिए मन की शक्ति का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने डर को सफलता के लिए एक बड़ी बाधा के रूप में पहचाना।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि डर पर काबू पाना स्वाभाविक रूप से प्रदर्शन करने
और उत्कृष्टता प्राप्त करने का एकमात्र तरीका है। सूर्य की तरह चमकने के लिए, सूर्य की तरह जलने के लिए तैयार रहना चाहिए का हवाला देते हुए उन्होंने छात्रों से चुनौतियों को दृढ़ता और
दृढ़ संकल्प के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक
ऊर्जा के लिए संगीत थैरिपी से भी परिचित कराया और विचारशील सोच के महत्व पर प्रकाश
डाला, क्योंकि
विचार ही किसी के भाग्य को आकार देते हैं।
पैरालंपिक चैंपियन व केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3 जयपुर की
पूर्व छात्रा अवनी लेखरा ने कौशल विकास के महत्व को रेखांकित किया और यह समझाया कि
कैसे सही कौशल हासिल करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और डर कम होता है। खेलों से
समानताएं बताते हुए, उन्होंने पढ़ाई में आराम और रिकवरी के महत्व पर ज़ोर दिया और बढिया प्रदर्शन के लिए परीक्षाओं से पहले पर्याप्त नींद लेने की
सलाह दी। उन्होंने आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक गतिविधि के माध्यम से छात्रों का
मार्गदर्शन भी किया।
सत्र के दौरान, छात्रों ने माता-पिता को करियर विकल्पों
के बारे में समझाने, चुनौतियों का सामना करने का साहस विकसित करने और ध्यान केंद्रित
रखने जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। दुबई और कतर के छात्रों ने भी इस सत्र में भाग
लिया और अपने प्रश्न पूछे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment