बालासोर, 16 फरवरी 2025: माननीय सांसद श्री प्रताप चंद्र सरंगी द्वारा केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 बालासोर की नए भवन का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर विधायक रेमूना बालासोर श्री गोविंद चंद्र दास और बालासोर के कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे।
यह नया भवन एक अद्भुत स्थापत्य कला का उदाहरण है, जो छात्रों को सुविधासंपन्न शैक्षिक वातावरण प्रदान करेगा। वर्षों तक अस्थायी भवन में अध्ययन करने के बाद, अब विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, उपयोगकर्ता अनुकूल शौचालय, हरे-भरे खेल मैदान और दिव्यांगजन के लिए रैंप जैसी सुविधाएँ मिलेंगी, जो इसे सुलभ और समग्र विकास के लिए उपयुक्त बनाती हैं।
उद्घाटन समारोह में, श्री प्रताप चंद्र सारंगी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिन्होंने विद्यालय की नई यात्रा के इस नए अध्याय का जश्न मनाया। इस नए भवन के साथ, केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने विद्यार्थियों को सशक्त, समृद्ध और उन्नत शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment