पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय माती, कानपुर में पीएम श्री योजना के तहत आयोजित ड्रोन असेंबलिंग एवं डेमोंस्ट्रेशन कार्यशाला में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रोबोटिक्स, एआई सेंसर किट्स और ड्रोन तकनीक की दुनिया में कदम रखते ही उनकी जिज्ञासा बढ़ गई।
प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने हाथों से ड्रोन असेंबल करना सीखा। जब उन्होंने अपनी बनाई मशीनों को हवा में उड़ते देखा, तो खुशी से झूम उठे। लाइव डेमोंस्ट्रेशन ने उनके लिए यह अनुभव और भी रोमांचक बना दिया।
यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए तकनीक और नवाचार के प्रति एक नई प्रेरणा लेकर आई। वे एक नई ऊर्जा और सपनों के साथ लौटे और भविष्य की असीम संभावनाओं को तलाशने के लिए तैयार हुए!

No comments:
Post a Comment