Saturday, October 10, 2026
पोषण माह का संकल्प: स्वस्थ हो बचपन, सशक्त हो भारत
देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोषण जागरूकता रैलियाँ, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, भाषण तथा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों के उपयोग तथा भोजन में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करने के बारे में भी जानकारी दी गई। यही नहीं, विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक व्यंजन लाकर एक साथ बैठकर सामूहिक भोजन भी किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार
नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...

No comments:
Post a Comment