Friday, October 3, 2025

दूरदराज़ तक पहुँचेगी शिक्षा की रोशनी, सरकार ने मंजूर किए 57 नए के.वि.

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2025: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में 57 नए केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक में यह प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कुल 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में ये विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 7 विद्यालय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित होंगे, जबकि 50 विद्यालय संबंधित राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के अनुरोध पर खोले जाएंगे। सरकार की इस पहल की विशेषता यह है कि 20 विद्यालय ऐसे क्षेत्रों में स्थापित होंगे जहां अब तक कोई भी केन्द्रीय विद्यालय मौजूद नहीं था। इससे पहली बार उन इलाकों में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही 14 विद्यालय आकांक्षी जिलों में, 4 विद्यालय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में, 5 विद्यालय उत्तर-पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में स्थापित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

के.वि.सं. की विकास यात्रा के शिल्पकार

नई दिल्ली: वर्ष 1963 में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के.वि.सं.) ने देश में गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण ...