नई दिल्ली। केन्द्रीय विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर संगठन को गौरवान्वित किया। जहां प्रतियोगिता में पहला स्थान पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आईएनए कॉलोनी की नव्या सिन्हा, तो दूसरा स्थान पीएम श्री के.वि. एंड्रयूज गंज की अनुष्का भट्टाचार्य तथा तीसरा स्थान डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के.वि, राष्ट्रपति भवन के देव मुनजल ने प्राप्त किया।

No comments:
Post a Comment