खुर्दा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री मा. श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने 14 जुलाई 2025 को ओडिशा के खुर्दा स्थित आईटीबीपी परिसर में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन का उद्घाटन किया तथा इसके स्थायी भवन का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘समस्त भारत में शिक्षा के प्रकाश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि खुर्दा न केवल उड़िया भाषा के ऐतिहासिक विकास की तपोभूमि है , बल्कि यह स्वतंत्रता संग्राम के अनेक नायकों की जन्मभूमि भी है।

No comments:
Post a Comment